भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

भगवान बुद्ध ने पूरे संसार को शांति अहिसा और समानता का संदेश दिया। उनका संदेश भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के 174 देशों ने समझकर अपनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:55 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:55 PM (IST)
भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

महराजगंज: भगवान बुद्ध ने पूरे संसार को शांति, अहिसा और समानता का संदेश दिया। उनका संदेश भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के 174 देशों ने समझकर अपनाया। बौद्ध धर्म किसी के साथ कोई भेदभाव की इजाजत नहीं देता है। यह बातें डा.राकेश भारती ने देवदह महोत्सव में धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए कही।

लक्ष्मीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बनरसिहा खुर्द में स्थित गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इसके उपरांत कपिलवस्तु के भंते जीएस थाहा ने कहा कि वर्तमान परिवेश पूरी दुनिया में हिसा और आतंक का माहौल है। ऐसे में अहिसा और मानवता का पोषक बौद्ध धर्म की प्रासंगिकता बढ़ गई है।

नौतनवा के समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने कहा कि देवदह के विकास के लिए से शासन से मांग की गई है। गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह के संरक्षण व उत्थान की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन देवदह बौद्ध विकास के अध्यक्ष जितेंद्र राव व अध्यक्षता भंते मोदग्लायन ने किया। इस अवसर पर भंते जीएस थाहा, मौदग्लायन, नागसेन भंते रत्नाकर कुशीनगर, अमित प्रिय आगरा, सुमन बोधि, आनंद, नागसेन महाराष्ट्र, भिक्षुणी संघमित्रा, धम्मपाल, धम्मरत्न, सागर राजस्थान, सूर्या गोरखपुर, शेषनाग विहार, दिवाकर बिहार प्रांत, ज्ञानानंद, जीवक, महिपाल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी