बदहाल सड़कें, चहुंओर गंदगी व स्ट्रीट लाइटें खराब

नौतनवा आदर्श नगर पालिका परिषद के घनश्याम नगर वार्ड में नागरिक बुनियादी सुविधाओं के अभाव म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:14 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:14 AM (IST)
बदहाल सड़कें, चहुंओर गंदगी व स्ट्रीट लाइटें खराब
बदहाल सड़कें, चहुंओर गंदगी व स्ट्रीट लाइटें खराब

नौतनवा: आदर्श नगर पालिका परिषद के घनश्याम नगर वार्ड में नागरिक बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन गुजार रहे हैं। यहां सड़क व नाली की स्थिति बदहाल है। इंडिया मार्क हैंडपंप खराब हैं, वार्डो की गलियों की स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से रात में घर तक पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। वार्ड में मच्छररोधी दवाओं का महीनों से छिड़काव नहीं कराया गया और सफाई व्यवस्था भी धराशायी है।

-

वार्ड में अब भी कच्चे मार्ग हैं, जिसके निर्माण के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदार सुनते ही नहीं है। इस कारण अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

त्रिभुवन यादव

---

सड़क व नाली ही न ठीक हो तो विकास कैसा। समस्याएं बहुत अधिक हैं, उसका निस्तारण नहीं हो रहा है। उच्चाधिकारियों को निरीक्षण कर विकास की योजना बनानी चाहिए।

गौरीशंकर जायसवाल

--

वार्ड में सड़क, पथ प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह से धराशायी हो गई है। नागरिक अब इस दु‌र्व्यवस्था के बीच जीने को मजबूर हो गए हैं। क्योंकि उनको कोई सुनने वाला ही नहीं है।

अर्जित जायसवाल

-------

सफाई व्यवस्था व कूड़ा निस्तारण समय से नहीं होने पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है, इससे आसपास वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इस कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बनी रहती है।

धर्मेंद्र यादव

--

घनश्याम नगर वार्ड के समुचित विकास का कार्य नगर प्रशासन की देखरेख में चल रहा है। नागरिकों को नगरीय सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

वीरेंद्र कुमार राव, अधिशासी अधिकारी

--

गढ्डों से मुश्किल हुआ सुरक्षित सफर

परसामलिक : गांवों को जोड़ने वाली सड़कें मरम्मत व रखरखाव के अभाव में चलने लायक नहीं रह गई है। बिखरी गिट्टियों व गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर फिसलकर घायल हो रहे हैं।

नौतनवा क्षेत्र के नवडिहवा से महरी गांव को जोड़ने वाली पिच सड़क काफी बदहाल है। इस सड़क से बनकसिहा, महरी, घोड़हवा, पिपरहवा, लुठहवा, गंगवलिया, करौता गांवों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सड़क की स्थिति पर ध्यान न दिए जाने के कारण राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आने जाने की मजबूरी हैं। शाम ढलने के बाद लोग किसी तरह संभलकर अपनी यात्रा पूरी करते हैं। ग्रामीण महेंद्र यादव, ज्ञानचंद यादव, देवेंद्र यादव, ज्ञानदीप, विध्याचल, राजकमल, अरविद यादव आदि का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। निर्माण न कराया गया तो प्रदर्शन करने की बाध्यता होगी।

chat bot
आपका साथी