श्यामकाट रोहिन नदी पुल का एप्रोच बाढ़ के पानी में बहा

एक माह पूर्व आधा एप्रोच बह चुका लेकिन नहीं कराई गई मरम्मत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 05:50 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:35 PM (IST)
श्यामकाट रोहिन नदी पुल का एप्रोच बाढ़ के पानी में बहा
श्यामकाट रोहिन नदी पुल का एप्रोच बाढ़ के पानी में बहा

महराजगंज: विकास खंड नौतनवा श्यामकाट गांव के करीब बहने वाली रोहिन नदी पर बने पुल का पश्चिमी एप्रोच रविवार की सुबह बाढ़ के पानी से बह गया। ग्रामीणों ने लोगों के बचाव के लिए दोनों ओर बैरिकेडिग कर दिया है। जबकि एक माह पूर्व इसी पुल का आधा एप्रोच नदी के पानी में बह चुका था। लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारियों ने मरम्मत नहीं कराई। एप्रोच बहने से भगवानपुर, हनुमान गढि़या, मदरी, श्यामकाट, सोनौली, नौनिया, रेहरा, अहिरौली, कनघुसरी, सोहनी, महदेइया, बड़हरा, निपानिया, पेड़ारी आदि ग्रामीणों का मार्ग अवरुद्ध हो गया। ग्रामीण दीपक पासवान, रोहित, रजनीश, रामऔतार, छेदी गौड़, रामानुज, घनश्याम, जगदीश, दिनेश, जोगी, विजय, बहादुर पासवान, मुकेश पासवान आदि ने एप्रोच की मरम्मत कर पक्की सड़क निर्माण की मांग की है। बाढ़ क्षेत्रों का एसडीएम ने किया दौरा

जासं,नौतनवा, महराजगंज: तहसील क्षेत्र में बहने वाली रोहिन नदी व बघेला नाला के उफनाने पर बाढ़ का पानी चकदह, सूर्यपुरा, सेमरा, करौता, मरचहवा, जमुहानी आदि गांवों में घुस गया। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों से बातचीत की। वह नंगे पांव बाढ़ के पानी में घुसकर गांव पहुंचे और यथास्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए लेखपालों को तैनात किया गया है। जो उनकी सूची तैयार करेंगे, जिससे उनको शासन स्तर से सहायता प्रदान की जा सके।

chat bot
आपका साथी