आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

एसओ व सपा नेताओं के बीच हुई वार्ता के बाद धरना व चक्का जाम कार्यक्रम न करने की सहमति के बाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 12:25 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:25 AM (IST)
आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव
आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

महराजगंज : बृजमनगंज में रविवार को महंगाई, भ्रष्टाचार व पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किए जाने की सूचना पर पुलिस ने सपा के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मदनगोपाल यादव को उनके पृथ्वीपालगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सपाई कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हो गए। गिरफ्तारी से आक्रोशित सपाइयों ने जुलूस निकाल कर सरकार व पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए थाना परिसर पहुंच गए। आक्रोशित सपाइयों ने थाने का घेराव करते हुए थाने के अंदर व मुख्य द्वार पर बैठ कर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस व सपाइयों में झड़प भी हुई।

एसओ व सपा नेताओं के बीच हुई वार्ता के बाद धरना व चक्का जाम कार्यक्रम न करने की सहमति के बाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

एसओ कमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित करने पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया। कार्यक्रम न करने की सहमति के बाद छोड़ दिया गया। वरिष्ठ सपा नेता सैय्यद अरशद, डा. राजेश यादव, सरजू यादव, जनार्दन चौधरी, दिलीप चौधरी, विनोद जायसवाल, अशोक यादव, तेजप्रताप सिंह, सूरज सिंह, कृष्णमोहन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में जाने से पूर्व विधायक को पुलिस ने रोका

बृजमनगंज में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जाने से पहले पूर्व विधायक विनोद मणि को उनके फरेंदा आवास पर पहुंच कर पुलिस ने जाने से रोक लिया। पूर्व विधायक विनोद मणि ने कहा योगी सरकार सपा के कार्यक्रमों से इस कदर घबरा गई कि जनहित के आंदोलन पर भी प्रतिबंध लगा रही है। पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, रामनरायन चौरसिया, गौरी शंकर मालवीय, लालबहादुर श्रीवास्तव, शास्वत मणि, देवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी