हड़ताल पर डटे रहे एंबुलेंस चालक, समय से अस्पताल नहीं पहुंचे मरीज

जिलाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में हम चालकों ने जान की परवाह न करते हुए सरकार के साथ कोरोना से जंग में बराबर के भागीदार बने। हमें कोरोना योद्धा के नाम से नवाजते हुए सम्मानित भी किया गया। लेकिन जरा सी राहत मिलते ही सेवा प्रदाता कंपनी ने हम लोगों को निकालना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 01:39 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 01:39 AM (IST)
हड़ताल पर डटे रहे एंबुलेंस चालक, समय से अस्पताल नहीं पहुंचे मरीज
हड़ताल पर डटे रहे एंबुलेंस चालक, समय से अस्पताल नहीं पहुंचे मरीज

महराजगंज: जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले छह सूत्रीय मांगों को लेकर एंबुलेंस चालक मंगलवार दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान एंबुलेंस चालकों ने अपने एंबुलेंस को जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कालेज परिसर में खड़ी कर धरना दिया और संयुक्त रूप से मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। दूसरे दिन भी एंबुलेंस खड़ी होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में हम चालकों ने जान की परवाह न करते हुए सरकार के साथ कोरोना से जंग में बराबर के भागीदार बने। हमें कोरोना योद्धा के नाम से नवाजते हुए सम्मानित भी किया गया। लेकिन जरा सी राहत मिलते ही सेवा प्रदाता कंपनी ने हम लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। जो हम लोगों को बेरोजगार करने के अलावा अन्य कुछ भी नहीं है। हमारी मांगें हैं कि सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। ठेका प्रथा बंद किया जाए। समान कार्य के लिए समान वेतन व्यवस्था लागू किया जाए। इस दौरान रमाकांत चौधरी, दिनेश कुमार, राजन कुमार पांडेय, बृजेश यादव, विमलेश, अनिल शर्मा, लक्ष्मी भारती, राजनाथ यादव, मन्नू चौधरी, राघवेंद्र दुबे, दुर्गेश नारायण, चांदनी सिंह, अनिल कुमार यादव, जितेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज: कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महंगाई, बेरोजगारी व गरीबी के मुद्दे पर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की और विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र उपजिलाधिकारी नौतनवा को सौंपा। मंगलवार दो बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नौतनवा के गांधी चौक पर जुटे। वहां से एक रैली निकाल तहसील परिसर में पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ा कर सभी वर्गों के जनता पर आर्थिक बोझ बड़ा रही है। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह व विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त आ चुकी है। अब वह भाजपा के लुभावने व झूठे वायदों के चक्कर में नहीं पड़ेगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख अबरार इराकी ने भी संबोधन कर भाजपा सरकार की नीतियों को कोसा। सदामोहन उपाध्याय, कृष्णचंद पांडेय, इंद्रेश चौधरी, राजन चौधरी, रमेश चौधरी, दिलीप कुमार, अशरफ अंसारी, सुरेश यादव व उमेश साहनी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी