भाजपा के लिए सभी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण : बजरंग बहादुर
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय तथा संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह ने किया।
महराजगंज : कोल्हुई स्थित एक मैरेज हाल में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कार्यकर्ताओं को एक ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में मिला है। जिनके कार्य की देश विदेश में भी प्रशंसा हो रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। सभी कार्यकर्ता भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय तथा संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह ने किया। जितेन्द्र सिंह सोलंकी, जयप्रकाश सिंह, मनोज शुक्ल, महेंद्र राय, सुनील राय आदि उपस्थित रहे। भाजपा की जीत विकास की देन : विधायक
महराजगंज : निचलौल ब्लाक सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि ग्राम पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख पदों पर मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं का परिणाम है। विशिष्ट अतिथि प्रमुख संरक्षक अम्बरीश यादव ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास को लेकर कार्य कर रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण निष्ठा, कर्मठता, समर्पण भावना से पार्टी के लिए किए गए कार्य का ही परिणाम है कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा को जन समर्थन मिला है। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख रमाशंकर गौतम ने उपस्थित समस्त ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आभार प्रकट किया। संचालन डा. पीयूष जायसवाल ने किया। विनोद दुबे, दुर्गा प्रसाद अग्रहरि, लल्लन यादव, नीरज पटेल, अभय मित्र पांडेय, विनय सिंह, विपिन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।