विवाद के बाद एसडीएम ने दोनों पक्षों को दिया नोटिस

एसडीएम निचलौल के यहां भूमि को विभाजित करने का वाद दायर है। इसके अतिरिक्त शोहरतगढ़-सिद्धार्थनगर के महमुदवा गांव में भूमि के वह सह खातेदार हैं। 14 जुलाई को वह महमुदवा जा रहे थे। इसी बीच घर से निकलते ही उन्हें मारा-पीटा गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 01:24 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 01:24 AM (IST)
विवाद के बाद एसडीएम ने दोनों पक्षों को दिया नोटिस
विवाद के बाद एसडीएम ने दोनों पक्षों को दिया नोटिस

महराजगंज: कोठीभार क्षेत्र के ग्राम भुजौली में भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद निचलौल के उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने दोनों पक्षों को नोटिस दी है। दोनों पक्षों से शांतिभंग की आशंका जताई है। आदेश में लिखा है कि एक वर्ष तक शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 2.50 लाख की दो जमानतें व इतनी ही धनराशि का व्यक्तिगत बंधनामा प्रत्येक का क्यों न दाखिल कराया जाए।

एक पक्ष उमेश प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने अपने साथ मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि भुजौली में पैतृक भूमि में उनका एक तिहाई हिस्सा है। उसे उन्हें जोतने-बोने नहीं दिया जा रहा है। एसडीएम निचलौल के यहां भूमि को विभाजित करने का वाद दायर है। इसके अतिरिक्त शोहरतगढ़-सिद्धार्थनगर के महमुदवा गांव में भूमि के वह सह खातेदार हैं। 14 जुलाई को वह महमुदवा जा रहे थे। इसी बीच घर से निकलते ही उन्हें मारा-पीटा गया। जिसके आधार पर 16 जुलाई को उदय सिंह, उमरेंद्र प्रताप सिंह व संग्राम सिंह के विरुद्ध केस दर्ज हुआ था। उप जिलाधिकारी ने बताया कि कोठीभार एसओ के रिपोर्ट के आधार पर एक पक्ष के उदय प्रताप सिंह व उमरेंद्र प्रताप सिंह तथा दूसरे पक्ष के उमेश प्रताप सिंह को शांतिभंग की आशंका में नोटिस दी गई है।

मारपीट में घायल महिला का हुआ गर्भपात

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के गिरगिटिया में 16 जुलाई को हुई भूमि विवाद में घायल महिला का रविवार को गर्भपात हो गया। विवाहिता को इलाज के लिए गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पनियरा थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र ने बताया कि गिरगिटिया में ब्रह्मानंद और राजू दो पक्षों के बीच मारपीट में ब्रह्मानंद की गर्भवती बहू रीना घायल हो गई थी। गर्भपात की सूचना मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 48 बोटा सागौन के साथ दो गिरफ्तार

महराजगंज: सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल और मधवलिया वन रेंज क्षेत्र के दो जगहों से वनकर्मियों की टीम ने रविवार को 48 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि मधवलिया वन रेंज क्षेत्र के ग्राम दमकी से बगैर परमिट के कटे सागौन की लकड़ी को निचलौल के कृष्णा नगर में छिपाकर रखा गया था। जिसे मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 18 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की गई। वही मौके से एक आरोपित रंजीत निवासी खोन्हौली को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्रम में निचलौल वन रेंज क्षेत्र के छितौनी पुल के निकट एक ट्रैक्टर-ट्राली पर लदी 30 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की है। वही मौके से टैक्टर चालक ईश्वर निवासी मंगलापुर थाना कोठीभार को गिरफ्तार कर लिया गया। चार बोटा साखू की लकड़ी बरामद

महराजगंज: फरेंदा वन विभाग की टीम ने रविवार भोर में फरेंदा वन क्षेत्र के निरनाम बगिया में सड़क किनारे चार बोटा लकड़ी बरामद किया है। तस्कर लकड़ी कहीं ले जाने की फिराक में थे। इस मामले में रेंजर विजय श्रीवास्तव ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी