एएसपी ने किया सोनौली बार्डर का दौरा

महिला एसएसबी जवान पर हमलावर तस्करों पर कार्रवाई का दिलाया भरोसा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:24 AM (IST)
एएसपी ने किया सोनौली बार्डर का दौरा
एएसपी ने किया सोनौली बार्डर का दौरा

महराजगंज: एएसपी निवेश कटियार ने गुरुवार को भारत-नेपाल की सोनौली सीमा का दौरा कर बुधवार शाम महिला एसएसबी दल पर नेपाली महिला तस्करों के हमला की घटना की जांच की। इसके साथ ही सोनौली चौकी और आवास का निरीक्षण किया। फिर वह सोनौली कोतवाली पहुंचे और साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही अभिलेखों का निरीक्षण किया। मालखाना, हवालात तथा थाने में खड़े वाहनों की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि सीमा पर तस्करी पर पूर्ण रूप से विराम लगाना आवश्यक है। मनबढ़ किस्म के तस्करों पर नकेल कसने की जरूरत हैं। महिला एसएसबी से मारपीट की घटना निदनीय है। आरोपित महिलाओं पर कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस ने भरोसा दिलाया है। एएसपी ने कहा कि इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस प्रक्रिया के दौरान पैदा होने वाली खामियों का समाधान है। कुछ कमियां मिली भी हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी गई है। इस मौके पर प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार, उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। एएसपी ने नौतनवा थाने का निरीक्षण किया, जहां कंप्यूटर कक्ष, बैरक, मीटिग हाल, कार्यालय की व्यवस्था देखी और लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चौकीदार से लेकर सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सीओ अजय सिंह चौहान, इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। मानव तस्करी रोकने को लेकर हुआ मंथन

महराजगंज : भारत नेपाल सीमा से सटे रुपंदेही जिले के भैरहवा में भारत और नेपाल पुलिस एवं दोनों देशों के मानव सेवा के रूप में काम करने वाली संस्थाओं और पुलिस की संयुक्त रूप से एक परामर्श बैठक संपन्न हुई। जिसमें मानव तस्करी, बंधुवा मजदूरी के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। गुरुवार को भारत व नेपाल पुलिस एवं समाज सेवी संस्था के लोगों की एक संयुक्त परामर्श बैठक भैरहवा नेपाल एक होटल के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें भारत या नेपाल दोनों देशों के मानव तस्करी बंधुवा मजदूरी अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए लोगों

को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सहायक डीएम रुपंदेही विजय राज पौडेल रहे, उन्होंने कहा कि मानव तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के लिए दोनों देशों को मिलकर काम करना होगा। इस मौके पर चौकी प्रभारी सोनौली अशोक कुमार, बेलहिया इंस्पेक्टर इश्वरी अधिकारी, सशस्त्र पुलिस इंस्पेक्टर विजय थापा, अभय कुमार, सहित कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी