बरातियों से भरी बोलेरो की पिकअप से टक्कर, 14 घायल

फरेंदा- महराजगंज मार्ग पर स्थित परसामहंथ के पास हुई दुर्घटना बोलेरो में बराती व पिकअप पर आर्केस्ट्रा के लोग थे सवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 01:01 AM (IST)
बरातियों से भरी बोलेरो की पिकअप से टक्कर, 14 घायल
बरातियों से भरी बोलेरो की पिकअप से टक्कर, 14 घायल

जागरण संवाददाता, महराजगंज: गोरखपुर- सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरेंदा थानाक्षेत्र स्थित परसामहंथ गाव के पास गुरुवार की रात लगभग 11 बजे पिकअप व बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों पर सवार करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया गया। बाद में हालत गंभीर देख 10 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फरेंदा थानाक्षेत्र के परसाबेनी से बरात सिद्धार्थनगर गई थी। बोलेरो से बराती घर वापस लौट रहे थे। दूसरी ओर नौतनवा से आर्केस्ट्रा ग्रुप के लोग गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। दोनों वाहन अभी एनएच 24 पर स्थित परसामहंथ गाव के पास ही पहुंचे थे कि आमने- सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहन पलट गए। खलीलाबाद निवासी प्रियंका, गोरखपुर निवासी मुस्कान, सहजनवा निवासी अमरनाथ यादव, आकाश व फरेंदा थानाक्षेत्र के बाजारडीह निवासी अखिलेश सिंह,शिवम सिंह, फरेंदा बुजुर्ग मोनोरिका, पिपराबारी निवासी अरविंद गुप्ता, बरातगाढ़ा निवासी रामकिशुन सहित 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक गिरीश उपाध्याय ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सूरत कमाने गए व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम बजही निवासी एक व्यक्ति की गुजरात के सूरत शहर में गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की खबर में मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन ने बताया कि ग्राम बजही निवासी रामप्यारे मद्धेशिया सूरत कमाने गए थे। गुरुवार की सुबह वहां आटो से कार्य करने के लिए निकले थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने आटो में ठोकर मार दी जिससे रामप्यारे की घटनास्थल पर मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी