इंसेफ्लाइटिस वार्ड का एसी खराब, मरीज परेशान

उमस के कारण हाथ के पंखा का सहारा ले रहे तीमारदार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:48 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:48 PM (IST)
इंसेफ्लाइटिस वार्ड का एसी खराब, मरीज परेशान
इंसेफ्लाइटिस वार्ड का एसी खराब, मरीज परेशान

महराजगंज: जिला अस्पताल के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में अव्यवस्था है। वार्ड का एसी और पंखा खराब है। उमसभरी गर्मी में मरीज और तीमारदार दुश्वारी झेलने को विवश हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए तीमारदार हाथ का पंखा घर से लेकर आ रहे हैं।

इंसेफ्लाइटिस वार्ड में छह एसी और नौ पंखे लगे हैं, लेकिन इसमें पांच एसी और दो पंखे लंबे समय से खराब हैं। एसी व पंखा खराब होने के कारण मरीजों संग तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 15 बेड पर 19 मरीज भर्ती

महराजगंज: इंसेफ्लाइटिस वार्ड में 15 बेड पर 19 मरीज भर्ती हैं। इसमें एक एईएस, सात बुखार और अन्य सांस फूलने आदि से पीड़ित हैं। गोपाला गांव निवासी रीना ने बताया कि बेटी सृष्टि को पांच दिन पहले बुखार आने पर भर्ती कराया है। वार्ड में इतनी उमस है कि मरीज और अधिक बीमार हो जाएगा। बरियापुर निवासी रामप्रवेश ने बताया कि बेटा आर्यन को शनिवार को भर्ती कराया है। वार्ड का एसी काम नहीं करने के कारण हाथ का पंखा घर से मंगाना पड़ा है। सिसवनिया निवासी सनोज ने बताया कि बेटी सपना को बुखार होने पर तीन दिन पहले भर्ती कराया है, लेकिन यहां वार्ड में सुविधा कम, समस्या अधिक है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके राय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इंसेफ्लाइटिस वार्ड के एसी अभी हाल में ठीक कराए गए थे। जो एसी, पंखे खराब हैं, उसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। - उमस के कारण हाथ के पंखा का सहारा ले रहे तीमारदार

- वार्ड के दो पंखे और पांच एसी लंबे समय से खराब

chat bot
आपका साथी