महराजगंज में 9662 लोगों को लगा टीका, 1854 की हुई जांच

नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि कुल 9662 लोगों को टीका लगाया है। एंटीजन से 944 लोगों की जांच की गई है जबकि आरटीपीसीआर जांच के लिए 910 लोगों का नमूना भेजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 01:28 AM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 01:28 AM (IST)
महराजगंज में 9662 लोगों को लगा टीका, 1854 की हुई जांच
महराजगंज में 9662 लोगों को लगा टीका, 1854 की हुई जांच

महराजगंज: कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जहां लोगों की रुचि बढ़ रही है, वहीं जांच कार्य की गति धीमी है। शुक्रवार 9662 युवक, महिलाएं व पुरुषों को टीका लगाया गया और 1854 की जांच की गई।

जिला महिला अस्पताल, सीएचसी सहित 35 स्थानों पर टीकाकरण और जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। लेकिन टीका लगवाने के लिए लोग केंद्रों पर उमड़े रहे। मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा होने के कारण लोगों को काफी राहत भी मिली। लेकिन कोरोना जांच कराने कम लोग पहुंचे। कई केंद्रों पर सन्नाटा की स्थिति रही। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि कुल 9662 लोगों को टीका लगाया है। एंटीजन से 944 लोगों की जांच की गई है, जबकि आरटीपीसीआर जांच के लिए 910 लोगों का नमूना भेजा गया है। नहीं मिला कोई संक्रमित

महराजगंज: जिले में शुक्रवार को भी कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 12440 है। इसमें 12300 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब तक 140 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय मरीज की संख्या शून्य हो गई है। संचारी रोग की रोकथाम के लिए निकली जागरूकता रैली

महराजगंज: घुघली विकास खंड के लक्ष्मीपुर शिवाला गांव में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली। यह रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर सर्व प्रथम खरवार व तिवारी टोला होते हुए ग्राम सचिवालय पहुंची। जहां ग्राम प्रधान कृष्णमोहन पटेल, ग्राम सचिव सुनील कुमार गुप्ता, रोजगार सेवक राजेश कुमार तिवारी, पंचायत सहायक अनिल त्रिपाठी एवं सफाईकर्मी श्यामसुंदर चौधरी ने रैली में शामिल शिक्षकों, आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रैली शिवमंदिर मार्ग, गोसांईपुरवा, मुख्य चौराहा, आंबेडकर तिराहा, दलित बस्ती, परती टोला होते हुए पुन: विद्यालय प्रांगण पहुंची। रैली में प्रधानाचार्य सतीश कुमार गुप्ता, रविद्र सिंह, कौशल किशोर त्रिपाठी, शिवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार पांडेय, मनोज कुमार पटेल, रमेश पासी आदि शिक्षकों के अतिरिक्त ग्राम प्रधान कृष्णमोहन पटेल, ग्राम रोजगार सेवक राजेश कुमार तिवारी, पंचायत सहायक अनिल त्रिपाठी, आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपर्णा देवी व रीता पांडेय तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा पटेल, राघवेंद्र पटेल, सतीशचंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी