3949 को लगा टीका, 3307 लोगों की हुई जांच

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने टीकाकरण कार्य का लिया जायजा आरटीपीसीआर जांच के लिए 1481 लोगों का भेजा गया नमूना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 12:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 12:00 AM (IST)
3949 को लगा टीका, 3307 लोगों की हुई जांच
3949 को लगा टीका, 3307 लोगों की हुई जांच

जागरण संवाददाता, महराजगंज: शनिवार को टीकाकरण और जांच को लेकर युवक, युवतियों में काफी उत्साह नजर आया। अस्पतालों और निर्धारित टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की कतार लगी रही। देर शाम तक कुल 3949 महिला, पुरुषों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। 3307 लोगों की जांच की गई।

जिला अस्पताल, सभी सीएचसी, विकास भवन सभागार, ग्राम पंचायत गिदहा, रसूलपुर सहित अन्य केंद्रों पर जांच और टीकाकरण का कार्य सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। ग्राम पिपरा रसूलपुर में आयोजित कैंप में 20 लोगों की जांच की गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस दौरान सदर स्वास्थ्य विभाग टीम के कर्मचारी राकेश कुमार त्रिपाठी, विनीत निगम, आयुष श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, सुपरवाइजर देश दीपक त्रिपाठी, मनोज कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान रमेश कुमार सिंह, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लेखपाल उपस्थित रहे। गिदहा में आयोजित शिविर का स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने निरीक्षण कर टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली और लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया। नागेंद्र पांडेय, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जेएन पटेल, एएनएम प्रियंका पटेल, सीएचओ सौम्या यादव, आशा मंजू रही, ग्राम प्रधान संजय मौजूद रहे। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि एंटीजन से 1826 की जांच की गई है। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरटीपीसीआर से जांच के लिए 1481 लोगों का नमूना मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया है।

कोरोना से 14 मरीजों ने जीती जंग

शनिवार को 14 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती, जबकि 14 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 12307 हो गई है। इसमें अब तक 12087 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जिले में मृतकों की संख्या 128 है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 102 हो गई है। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। कोविड हास्पिटल में आठ मरीज भर्ती हैं।

chat bot
आपका साथी