महराजगंज में 2933 लोगों को लगा टीका, 1426 की हुई जांच

नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि 2933 लोगों को टीका लगाया गया है। 724 युवक महिला और पुरुषों की एंटीजन से जांच की गई है। इसमें पचमा के तीन संक्रमित मिले हैं। जबकि आरटीपीसीआर जांच के लिए 702 लोगों का नमूना भेजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 02:09 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 02:09 AM (IST)
महराजगंज में 2933 लोगों को लगा टीका, 1426 की हुई जांच
महराजगंज में 2933 लोगों को लगा टीका, 1426 की हुई जांच

महराजगंज: जिले में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण और जांच का कार्य शुक्रवार को काफी फीका रहा। इस दिन मोहर्रम पर्व का अवकाश होने के कारण कम लोग ही केंद्रों पर पहुंचे। इस दौरान 2933 लोगों को टीका लगाया गया है, जबकि कुल 1426 लोगों की जांच की गई है।

शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर सहित कुल 20 स्थानों पर ही टीकाकरण और जांच का कार्य किया गया। लेकिन इस दिन रोज की अपेक्षा भीड़ कम रही। जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाने और जांच कराने आने वालों का इंतजार करना पड़ा। एकाध लोग आते रहे और टीका व जांच का कार्य कराते रहे। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि 2933 लोगों को टीका लगाया गया है। 724 युवक, महिला और पुरुषों की एंटीजन से जांच की गई है। इसमें पचमा के तीन संक्रमित मिले हैं। जबकि आरटीपीसीआर जांच के लिए 702 लोगों का नमूना भेजा गया है। पचमा में मिले तीन संक्रमित

महराजगंज: गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज तहसील अंतर्गत पचमा में तीन और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार वहां कोरोना मरीजों की संख्या सात हो गई है। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि पचमा गांव गोरखपुर जिले में हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपलब्ध कराई जाती है। गांव में अन्य लोगों का भी सैंपल लेने का कार्य किया जा रहा है। पांच मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

महराजगंज: जिले में शुक्रवार को पांच मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 12253 है। इसमें अब तक 12253 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 138 की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 25 है।

chat bot
आपका साथी