महराजगंज में 28566 लोगों को लगा टीका, 2178 की हुई कोरोना जांच

जिला महिला अस्पताल सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कुल 120 स्थानों पर टीका और जांच के लिए शिविर लगाया गया। इस दिन कुल 40 हजार लोगों को टीका लगाने का स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन सुबह आठ बजे से रिमझिम-रिमझिम बारिश और फिर एक घंटे बाद झमाझम बारिश के कारण कम लोग ही केंद्रों पर ही पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 01:19 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 01:19 AM (IST)
महराजगंज में 28566 लोगों को लगा टीका, 2178 की हुई कोरोना जांच
महराजगंज में 28566 लोगों को लगा टीका, 2178 की हुई कोरोना जांच

महराजगंज: जिले में टीकाकरण महा अभियान के दौरान शुक्रवार को लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बड़ी संख्या में युवक, महिलाएं और पुरुषों के पहुंचने से बारिश के कारण व्यवस्था भी कुछ देर के लिए प्रभावित रही। लेकिन इसके बीच कुल 28566 लोगों को टीका लगाया गया और 2178 लोगों की कोरोना जांच की गई।

जिला महिला अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कुल 120 स्थानों पर टीका और जांच के लिए शिविर लगाया गया। इस दिन कुल 40 हजार लोगों को टीका लगाने का स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन सुबह आठ बजे से रिमझिम-रिमझिम बारिश और फिर एक घंटे बाद झमाझम बारिश के कारण कम लोग ही केंद्रों पर ही पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पानी लग जाने से लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ा। कई युवक, महिला और पुरुष छाता लगाकर लाइन में खड़े रहे और अपनी बारी आने पर टीकाकरण कराकर वापस लौटे। लेकिन दोपहर 12 बजे बारिश कम होने पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई और कई केंद्रों पर छह बजे तक टीकाकरण का कार्य होता रहा। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि कुल 28566 लोगों को टीका लगाया गया है। एंटीजन से 1104 लोगों की जांच की गई है। आरटीपीसीआर जांच के लिए 1074 लोगों के नमूने भेजे गए हैं। नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित

जिले के लिए राहत भरी खबर है। पांचवे दिन कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 12439 है। इसमें 12295 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। अब तक 140 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या चार है।

chat bot
आपका साथी