भारत से 25 और सैन्य वाहन भेजे गए नेपाल

तीन दिनों में भेजे जा चुके हैं 109 वाहन व 10 वेंटीलेटर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:39 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:06 AM (IST)
भारत से 25 और सैन्य वाहन भेजे गए नेपाल
भारत से 25 और सैन्य वाहन भेजे गए नेपाल

जागरण संवाददता, सोनौली, महराजगंज: नेपाल से जारी सीमा विवाद के बाद भी भारत की तरफ से पड़ोसी देश के लिए मदद का हाथ बढ़ाया गया है। भारत सरकार के निर्देश पर सोमवार को पड़ोसी मुल्क नेपाल को 25 और सैन्य वाहन भेजे गए हैं। इससे पूर्व बीते शुक्रवार को 30 व शनिवार को 54 सैन्य वाहन व 10 वेंटिलेटर नेपाल भेजे जा चुके हैं। भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के मुताबिक सैनिकों को बैठने के लिए 113 वाहन नेपाल भेजने का प्रस्ताव है। भारतीय सैन्य वाहनों को अपनी सुपुर्दगी में लेने के लिए नेपाल के अधिकारियों का एक दल सोमवार सुबह गोरखपुर गया था। गोरखपुर से 25 वाहनों की तीसरी खेप नेपाल सेना के अधिकारी अपनी निगरानी में सोनौली सीमा के रास्ते अपने देश

लेकर गए। सोनौली के कस्टम अधीक्षक मेवालाल ने बताया कि भारत से सोमवार को 25 सैन्य वाहन नेपाल भेजे गए हैं।

chat bot
आपका साथी