137 ने जीती जंग, 966 को लगा टीका

स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या पहुंची 8847

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 12:31 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 12:31 AM (IST)
137 ने जीती जंग, 966 को लगा टीका
137 ने जीती जंग, 966 को लगा टीका

महराजगंज: जिले में कोरोना मरीजों के सेहत में सुधार होने के आंकड़ों में लगातार वृद्धि हो रही है। चिकित्सकों की बेहतर मानीटरिग और निगरानी समितियों की देखरेख से 137 मरीज खतरे से बाहर आकर कोरोना से जंग जीत लिए हैं। इनकी रिपोर्ट अब निगेटिव आने पर मरीजों के चेहरे पर जहां खुशी है, वहीं स्वजन में भी खुश है। वहीं 966 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका भी लगाया गया।

कोरोना मरीजों के सुधार होने पर नजर दौड़ाएं तो पिछले एक सप्ताह से राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। सात मई को 194, आठ को 205, नौ को 230, 10 को 126, 11 को 128 तथा 12 को 137 मरीजों के सेहत में सुधार हुआ है। इस प्रकार स्वस्थ होने वालों की संख्या 8847 हो गई है। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि बुधवार को 966 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया है। जबकि 1476 एंटीजन और 1143 आरटीपीसीआर से जांच की गई है। इस प्रकार कुल 2619 की जांच की गई है। स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है योग

महराजगंज: महाराणा प्रताप योग शिविर के संचालक पंकज कुमार विश्वास ने बताया कि योग स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। एकपादभुजासन के बारे में उन्होंने बताया कि इस योगासन से हाथ-पैरों पर जोर पड़ता है और इस कारण मांसपेशियां अधिक बलवान होती हैं। गले पर जोर पड़ता है। अत: इसमें बल आता है। पेट पर भी अच्छा असर पड़ता है, साथ ही साथ सांस की नली, सीना तथा आमाशय का भी व्यायाम होता है। इस आसन से शारीरिक मजबूती आती है और शरीर लचीला होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले साफ भूमि पर आसन बिछाकर पालथी मारकर बैठ जाएं। फिर गहरी सांस लेते हुए सावधानी से अपने दोनों हाथों का उपयोग करते हुए अपने बाएं पैर को उठाकर कंधे पर रखें। पैर की स्थिरता सुनिश्चित करें और बाजू के सहारे पैर को ऊपर पकड़कर रखें। अब अपने दोनों हाथों को गले के पीछे रखते हुए परस्पर दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाकर रखें। इसी स्थिति में जितनी देर आप आसानी से रह सकते हैं रहें। फिर सावधानीपूर्वक पूर्व की स्थिति में आकर शरीर को थोड़ी देर आराम दें। इसी क्रिया को दूसरे पैर से करें। इस क्रिया को सुबह और खाली पेट ही किया जाना चाहिए। गर्भवती स्त्री हाल ही में हुई सर्जरी हड्डी या सिर दर्द के रोगी रक्तचाप संबंधित समस्या या हृदय रोगियों को इस आसन को नहीं करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी