1328 प्रवासी पहुंचे महराजगंज, जांच के बाद होम क्वारंटाइन

उपजिलाधिकारी फरेंदा राजेश जायसवाल ने कहा कि 1328 प्रवासी आए हैं। सभी को जांच के बाद होम क्वारंटाइन का निर्देश दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 11:02 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 11:02 AM (IST)
1328 प्रवासी पहुंचे महराजगंज, जांच के बाद होम क्वारंटाइन
1328 प्रवासी पहुंचे महराजगंज, जांच के बाद होम क्वारंटाइन

महराजगंज: रविवार को 1328 प्रवासी महराजगंज जिले के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में बने जांच केंद्र पर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनकी थर्मल स्क्रीनिग की। कोई भी प्रवासी संदिग्ध नहीं मिला।

डा. हीरालाल, चिकित्सक मुकेश गुप्ता, डा. प्रदीप कुमार, अंजनी कुमार सिंह, केशव शुक्ला ने बाहर से आए लोगों की थर्मल स्क्रीनिग की। उपजिलाधिकारी फरेंदा राजेश जायसवाल ने कहा कि 1328 प्रवासी आए हैं। सभी को जांच के बाद होम क्वारंटाइन का निर्देश दिया गया है। सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार नरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी