सीतापुर में देर रात युवक की गोली मारकर हत्या, लिंक रोड के किनारे मिला शव

सीतापुर के गदियाना आलमनगर में रहने वाला नदीब पुत्र नसीम शनिवार देर शाम करीब 630 बजे छोटे पिकअप पर दोना पत्तल लादकर मैगलगंज के लिए निकला था। देर रात उसका शव महोली इलाके में भुड़िया के सीतापुर-बरेली हाईवे से करीब 300 मीटर दूर लिंक रोड के किनारे पाया गया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:59 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 09:59 AM (IST)
सीतापुर में देर रात युवक की गोली मारकर हत्या, लिंक रोड के किनारे मिला शव
मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया।

सीतापुर, संवादसूत्र। शाम के समय पिकअप में दोना-पत्तल लादकर निकले युवक का शव देर रात सीतापुर-बरेली हाइवे से 300 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक के सिर में गोली मारी गई थी। महोली इलाके में भुड़िया गांव के समीप शव की सूचना पर कोतवाली पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया।

सीतापुर के गदियाना आलमनगर में रहने वाला नदीब पुत्र नसीम शनिवार देर शाम करीब 6:30 बजे छोटे पिकअप पर दोना पत्तल लादकर मैगलगंज के लिए निकला था। देर रात उसका शव महोली इलाके में भुड़िया के सीतापुर-बरेली हाईवे से करीब 300 मीटर दूर लिंक रोड के किनारे पाया गया। सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर और एएसपी भी घटनास्थल पहुंचे। शव की पहचान होने पर मृतक के परिवारजन को सूचना दी गई। भाई तौक़ीज की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की है।

बंधे थे हाथ-पैर, सिर में लगी गोली : बताया जा रहा है कि मृतक के हाथ-पैर बंधे थे। सिर में गोली का घाव भी था। मृतक का मोबाइल भी गायब मिला, जबकि उसके भाई का कहना है कि नदीब मोबाइल लेकर निकला था। बताया जा रहा है कि युवक के पास से रुपये भी नहीं मिले। हालांकि पुलिस मृतक के हाथ-पैर बंधे होने से इनकार कर रही है। पर्स मिला है यह तो बताया जा रहा, लेकिन पैसे गायब होने पर पुलिस मौन है।

लूट के बाद हत्या की आशंका : पिकअप से मैगलगंज के लिए निकला युवक हाइवे के बजाय 300 मीटर दूर लिंक रोड पर क्या करने गया। युवक के हाथ-पैर बंधे होने की बात लूट के बाद हत्या की ओर इशारा भी कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

लिंक रोड के किनारे युवक का शव मिला है। भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

- अतुल तिवारी, कोतवाल महोली

chat bot
आपका साथी