रायबरेली में युवक की हत्या, हाईवे किनारे कई टुकड़ों में फेंका शव; सिर में गोली लगने जैसा निशान

रायबरेली में दर्दनाक हत्‍या लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से लगभग 300 मीटर दूर का मामला। हाईवे किनारे खाईं में चारों तरफ कई टुकड़ों में बिखरा म‍िला शव। युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:49 PM (IST)
रायबरेली में युवक की हत्या, हाईवे किनारे कई टुकड़ों में फेंका शव; सिर में गोली लगने जैसा निशान
रायबरेली: चारों तरफ कई टुकड़ों में बिखरा म‍िला शव। हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

रायबरेली, जेएनएन। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से लगभग 300 मीटर दूर मुगलपुर गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव खाईं में पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। शरीर पर चोट के निशान होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

कई टुकड़ों में म‍िला शव: मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मुगलपुर गांव का है। यहां शुक्रवार की सुबह ग्रामीण खेतों में काम करने पहुंचे तो सड़क किनारे खाईं में एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर बाद पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम की डॉक्टर प्रतिभा त्रिपाठी ने शव का गहनता से निरीक्षण किया। बताया कि सिर में गोली लगने जैसा निशान दिखाई दे रहा है। मृतक के चेहरे व गर्दन पर भी चोट के निशान हैं। 

श‍िनाख्‍त में लगी पुल‍िस, इन बिंदुओं पर जांच जारी: सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से मृतक युवक की पहचान करवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं, हत्या की सूचना से आसपास के गांव में सनसनी फैली हुई है। मृतक कौन है?  किसने यहां पर हत्या करके शव को फेंका है? पुलिस उलझी गुत्थियों को सुलझाने में लगी हुई है।

chat bot
आपका साथी