Love Jihad Case in UP: प्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ अध्यादेश लाने की तैयारी : मोहसिन रजा

Love Jihad in UP प्रदेश में साजिश के तहत लव जेहाद के मामले बढ़ रहे हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार अब अध्यादेश भी ला सकती है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 04:40 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 04:40 PM (IST)
Love Jihad Case in UP: प्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ अध्यादेश लाने की तैयारी : मोहसिन रजा
Love Jihad Case in UP: प्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ अध्यादेश लाने की तैयारी : मोहसिन रजा

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण से राहत पाने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री मोहसिन रजा एक बार फिर फार्म में हैं। प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने प्रदेश में बढ़ते लव जेहाद के मामलों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि प्रदेश में साजिश के तहत लव जेहाद के मामले बढ़ रहे हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार अब अध्यादेश भी ला सकती है। इसकी तैयारी भी शुरु हो गई है। मंत्री ने कहा कि अब धर्म परिवर्तन करवाकर शादी करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि प्रदेश में साजिश के तहत लव जेहाद फैलाया जा रहा है। प्रदेश के कुछ दल भी तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए इसको बढ़ावा दे रहे हैं। मासूम लड़कियों को गुमराह किया जा रहा है। विवाह के बाद उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

मोहसिन रजा ने कहा कि प्रदेश में एक साजिश के तहत भोली-भाली लड़कियों को शिकार बनाया जा रहा है। बीते कुछ दिनों में लव जेहाद की घटनाएं बढ़ी है। इसमे अधिकांश हिंदू लड़कियों को मोहरा बनाया जा रहा है। मोहसिन रजा का आरोप है कि एक साजिश के तहत इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसे रोकने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो सरकार कानून लेकर आएगी। इसकी की तैयारी हो रही है।

प्रदेश में लव जेहाद और धर्मांतरण के लगातार बढ़ते मामलों पर मोहसिन रजा ने कहा कि सिमी और पीएफआई जैसे संगठन भी इसके पीछे हैं। मंत्री ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां पड़ताल में लगी हैं। लव जिहाद और धर्मांतरण की काफी शिकायतें आ रही हैं। सिमी और हाल ही में पीएफआई का नाम भी इस तरह के मामले में आ चुका है। इनमें जो लोग जुड़े हैं बहुत शातिर किस्म के लोग हैं जो आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं।

इनको हमारे देश में तुष्टिकरण की राजनीति के तहत राजनीतिक पाॢटयों का समर्थन मिल गया। इस साजिश का खुलासा होना चाहिए। यह एक साजिश के तहत यह काम किया जा रहा है। भोली-भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ शादी करना, फिर उनका धर्मांतरण किया जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि पहले आप कलमा पढ़एि मुसलमान हो जाइए, फिर क्रिश्चन हो जाइए, पहले आप धर्म परिवर्तन करिए, इसके पीछ बहुत बड़ी साजिश है। 

chat bot
आपका साथी