लखनऊ में महिला पुलिस कर्मियों ने प्रियंका गांधी वाड्रा संग ली सेल्फी, इंटरनेट मीडिया पर वीड‍ियो वायरल

प्रियंका को मुस्कुराते देख महिला पुलिसकर्मी उनके करीब पहुंचीं। इस बीच एक महिला सिपाही ने अपना मोबाइल निकाला। यह देख प्रियंका ने पास खड़ी एक महिला दारोगा और सिपाही के कंधे पर हाथ रखा तो सिपाही ने सेल्फी ले ली।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:22 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:23 AM (IST)
लखनऊ में महिला पुलिस कर्मियों ने प्रियंका गांधी वाड्रा संग ली सेल्फी, इंटरनेट मीडिया पर वीड‍ियो वायरल
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि इस तस्वीर से सीएम योगी काफी व्यथित हो गए।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। आगरा जाते समय बुधवार दोपहर एक्सप्रेस-वे पर जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला पुलिस ने रोका तो कांग्रेस कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफिला रुकने पर प्रियंका जब अपनी गाड़ी से उतरीं तो आसपास खड़ीं महिला पुलिसकर्मियों को देखकर मुस्कुराने लगीं। प्रियंका को मुस्कुराते देख महिला पुलिसकर्मी उनके करीब पहुंचीं। इस बीच एक महिला सिपाही ने अपना मोबाइल निकाला। यह देख प्रियंका ने पास खड़ी एक महिला दारोगा और सिपाही के कंधे पर हाथ रखा तो सिपाही ने सेल्फी ले ली।

महिला सिपाही को सेल्फी लेते देख आस पड़ोस खड़ीं अन्य महिला पुलिस कर्मी भी मुस्कुराने लगीं। इस बीच वहां खड़े कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो कुछ देर बाद इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो और फोटो वायरल कर किसी ने कमेंट किया कि ड्यूटी छोड़कर महिला सिपाही सेल्फी ले रही हैं तो किसी ने कुछ कमेंट किया। इसके बाद प्रियंका ने ट्वीट किया कि खबर आ रही है कि इस तस्वीर से सीएम योगी इतने व्यथित हो गए कि इन महिला पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करना चाहते हैं। अगर मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले, इन कर्मठ और निष्ठावान पुलिसकर्मियों का भविष्य खराब करना सरकार को शोभा नहीं देता। इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल डा. ख्याति गर्ग ने बताया कि अभी हम यह जांच करा रहे हैं कि प्रियंका के साथ सेल्फी लेने वाली महिला पुलिस कर्मी किस थाने की हैं। महिला पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

खबर आ रही है कि इस तस्वीर से योगी जी इतने व्यथित हो गए कि इन महिला पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करना चाहते हैं।

अगर मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले, इन कर्मठ और निष्ठावान पुलिसकर्मियों का कैरियर ख़राब करना सरकार को शोभा नहीं देता। pic.twitter.com/6wiGunRFEe

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 20, 2021

हादसे में घायल युवती की ड्रेसि‍ंग कर फ्लीट की गाड़ी से भेजा अस्पताल : प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार शाम आगरा जा रही थीं। इस बीच 1090 चौराहे पर स्कूटी सवार युवकी हादसे घायल हो गई। यह देख उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई। प्रियंका की गाड़ी रुकते ही पूरा काफिला रुक गया। प्रियंका ने अपनी गाड़ी में रखी प्राथमिक उपचार की किट निकलवाई और युवती की ड्रेसि‍ंग करने लगीं। प्रियंका ने उसे अपना नंबर दिया और कहा कि किसी प्रकार की जरूरत हो तो उन्हें फोन करें। इसके बाद अपने काफिले की गाड़ी से उसे अस्पताल भिजवाया।

chat bot
आपका साथी