सेना की तर्ज पर बुलेट पर हुनर दिखाएंगी महिला होमगार्ड, राजपथ की तरह होगा लखनऊ में परेड का नजारा

बुलेट पर हुनर दिखाने वाली महिला होमगार्डों की संख्या 10 है। इसमें से कुछ बुलेट चलाएंगी और कुछ हाथ में तिरंगा व विभागीय झंडा लेकर बुलेट पर खड़ी होकर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री को सलामी देंगी। परेड में शामिल 400 महिला और पुरुष होमगार्ड सर्वप्रथम दिवंगत अपने प्रियजन को श्रद्धांजलि देंगे।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:03 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 12:13 PM (IST)
सेना की तर्ज पर बुलेट पर हुनर दिखाएंगी महिला होमगार्ड, राजपथ की तरह होगा लखनऊ में परेड का नजारा
होमगार्ड स्थापना दिवस पर पूर्वजों को नमन कर सीएम को सलामी देंगे मृतक आश्रित।

लखनऊ, [सौरभ शुक्ला]। होमगार्ड स्थापना दिवस छह दिसंबर पर मुख्यालय में आयोजित होने वाली परेड में पहली बार महिला सशक्तीकरण का अद्भुत दृश्य दिखेगा। सेना के जवानों की तर्ज पर महिला होमगार्ड की थंडर बोल्ट टीम हाथ में तिरंगा लेकर बुलेट पर फर्राटा भरते हुए कौशल दिखाती नजर आएगी। महिला होमगार्ड को स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में शामिल सैन्य कर्मियों की तरह विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। परेड पुरानी जेल रोड स्थित होमगार्ड मुख्यालय के परेड ग्राउंड में होगी।

बुलेट पर हुनर दिखाने वाली महिला होमगार्डों की संख्या 10 है। इसमें से कुछ बुलेट चलाएंगी और कुछ हाथ में तिरंगा व विभागीय झंडा लेकर बुलेट पर खड़ी होकर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री को सलामी देंगी। परेड में शामिल 400 महिला और पुरुष होमगार्ड सर्वप्रथम दिवंगत अपने प्रियजन को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद कर्तव्य परायणता की शपथ लेंगे। फिर जोश और जज्बे के साथ कर्तव्य पथ पर अग्रसर होकर ड्रम, बैंड और पाइप पर बजती देशभक्ति की धुनों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलामी देंगे। गर्व से भरा यह दृश्य होमगार्ड स्थापना दिवस की परेड का होगा। स्थापना दिवस की परेड में सिर्फ मृतक आश्रित होमगार्ड ही शामिल हो रहे हैं, क्योंकि लंबे अर्से से होमगार्ड विभाग में भर्तियां नहीं हुई हैं। कुछ समय पहले सिर्फ मृतक आश्रितों की होमगार्ड के पद पर भर्ती हुई थी।

स्थापना दिवस पर परेड के दौरान महिला होमगार्ड की थंडर बोल्ट टुकड़ी करतब दिखाते हुए सीएम को सलामी देगी। परेड में 400 मृतक आश्रित होमगार्ड शामिल हो रहे हैं। इस बार मुख्यालय परिसर स्थित ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। - रणजीत सि‍ंह, डीआइजी, होमगार्ड मुख्यालय

chat bot
आपका साथी