Women Empowerment: रायबरेली में आधी आबादी का दर्द दूर कर रहीं महिला कांस्‍टेबल, शिकायतों का हो रहा शीघ्र निस्तारण

महिला सशक्तिकरण की दिशा में रायबरेली का पुलिस महकमा खासा संजीदा है। आधी आबादी का दर्द सुनने और उन्हें राहत पहुंचाने को 146 बीट में महिला सिपाहियों को अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। हल्कावार एक दारोगा के साथ दो-दो सिपाहियों की तैनाती है।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:01 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:52 AM (IST)
Women Empowerment: रायबरेली में आधी आबादी का दर्द दूर कर रहीं महिला कांस्‍टेबल, शिकायतों का हो रहा शीघ्र निस्तारण
रायबरेली में 146 बीटों पर महिला आरक्षियों को मिली अधिकारी की जिम्मेदारी।

रायबरेली, जागरण संवाददाता। महिला सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस महकमा खासा संजीदा है। आधी आबादी का दर्द सुनने और उन्हें राहत पहुंचाने को 146 बीट में महिला सिपाहियों को अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। हल्कावार एक दारोगा के साथ दो-दो सिपाहियों की तैनाती है। ये बीट पुलिस अधिकारी महिलाओं के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई कर रहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया था की प्रत्येक जनपद में महिलाओं को भी बीट अधिकारी बनाया जाए। उन्होंने हर थाने में एक महिला दारोगा तैनात करने की बात कही है। बीट इंचार्ज के बाबत जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यहां महिला आरक्षियों की संख्या 323 है, जिसके अनुपात में 146 बीट अधिकारी यानी 45 फीसद पहले से ही ये दायित्व निभा रही हैं। इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रखी है। महिला थाने के अलावा लालगंज में महिला रिपोर्टिंग चौकी भी खोल दी गई है।

गांव हो या शहर, हर जगह मुस्तैदी: बछरावां थाने में तैनात एसआइ नीलम यादव को पहले कस्बे की जिम्मेदारी दी गई। करीब डेढ़ साल वह हल्का नंबर एक की इंचार्ज रहीं। अब उन्हें थुलेंडी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। नीलम ने बताया कि वे सिपाही से प्रोन्नत होकर दारोगा बनी हैं। क्षेत्र के बारे में अच्छी जानकारी है। कार्यालय के बजाए क्षेत्र में काम करना ज्यादा बेहतर लगता हे। ऊंचाहार में तैनात आरक्षी गुड्डी को गौरैयापुर का इंचार्ज बनाया गया है। वे दो महीने से इसी गांव में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए संजीदा हैं। शिवगढ़ में तैनात मीनू को हल्का नंबर एक में तैनाती मिली है। आरक्षी विजयलक्ष्मी को सुमेर बाग हजारी बाग गांव का इंचार्ज बनाया गया है। वे करीब डेढ़ साल से यहां पर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का काम कर रही हैं। जगतपुर में तैनात संध्या को भी हल्का नंबर एक में करीब 21 गांवों की जिम्मेदारी मिली है।

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान को बेहतर ढंग से चलाया जा रहा है। जनपद में 146 बीट पर महिला आरक्षी इंचार्ज हैं।

chat bot
आपका साथी