बाराबंकी में भाभी के भाई ने की महिला की हत्‍या, गौने से पहले उतारा मौत के घाट

जिले में कुछ दिन पूर्व हुई महिला की हत्‍या का खुलासा हो गया है। महिला पम्मी की हत्या उसकी भाभी के भाई ने की थी। दरअसल दोनों में अवैध संबंध की जानकारी होने पर पम्मी के परिवारजन ने उसकी शादी कर दी।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 05:46 PM (IST)
बाराबंकी में भाभी के भाई ने की महिला की हत्‍या, गौने से पहले उतारा मौत के घाट
बाराबंकी में महिला की हत्‍यारोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाराबंकी, जेएनएन। जिले में कुछ दिन पूर्व हुई महिला की हत्‍या का खुलासा हो गया है। महिला पम्मी की हत्या उसकी भाभी के भाई ने की थी। दरअसल, दोनों में अवैध संबंध की जानकारी होने पर पम्मी के परिवारजन ने उसकी शादी कर दी। इसके बाद भी आरोपित पम्मी के संपर्क में था और उससे साथ चलने के लिए कहता था। पम्मी का नवरात्रि में गौना भी था। इसीलिए राजकुमार ने ‘तू मेरी न हो सकी तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा’की मानसिकता से साजिश रची और पांच अप्रैल की रात हत्या कर दी।

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मसौली के कोटवा के लाल बहादुर की पत्नी पम्मी का शव पांच अप्रैल की सुबह रफीनगर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला था। प्रकरण में मृतका के पिता ने अज्ञात पर मुकदमा कराया था। वारदात का राजफाश करते हुए मसौली पुलिस ने सफदरगंज के चंदनपुरवा में रहने वाले राजकुमार उर्फ कोमल को गुरुवार सुबह चौपला हाईवे पर स्थित सागर इंस्टीट्यूट के पास से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए गए आरोपित को जेल रवाना कर दिया गया है।

शादी करना चाहता था राजकुमार: पुलिस ने बताया कि हत्यारोपित का अपनी बहन के यहां आने-जाने के दौरान चार वर्षों से पम्मी से संबंध थे। राजकुमार उससे शादी करना चाहता था। बहनोई लालजी को जानकारी होने पर कहासुनी हुई और दोनों परिवार में तनाव पैदा हो गया थी। इसी बीच पम्मी की शादी हो गई तो राजकुमार ने गम में जान देने की भी कोशिश की।

बीयर पीकर की हत्या : साजिश के तहत राजकुमार ने चार अप्रैल की रात बीयर पी और पम्मी को मिलने वाले स्थान रफीनगर रेलवे हाल्ट के पास बुलाया। पम्मी से साथ चलने को कहा और इन्कार करने पर पीछे से गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। भागने लगी तो पटरियों के बीच में गिर गयी उसके बाद उसका गला काट दिया। वहां से भागने में वह भी गिर गया, जिससे उसके हाथ की हड्डियां टूट गईं।

chat bot
आपका साथी