बाराबंकी में लिफ्ट के बहाने अपहरण कर महिला से दुष्‍कर्म, एफआइआर के लिए पुलिस ने पीड़ि‍ता को चार थाने दौड़ाया

बाराबंकी में महिला को कार से लिफ्ट देने के बहाने एक युवक ने अगवा कर लिया। जिसके बाद घर ले जाकर दुष्‍कर्म किया। इसके बाद महिला को मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र में नहर पटरी पर छोड़कर आरोपित भाग गया।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 02:37 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:49 PM (IST)
बाराबंकी में लिफ्ट के बहाने अपहरण कर महिला से दुष्‍कर्म, एफआइआर के लिए पुलिस ने पीड़ि‍ता को चार थाने दौड़ाया
बाराबंकी पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने के लिए महिला को चार थाने दौड़ाया।

बाराबंकी, संवादसूत्र। जिले में एक महिला के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। महिला को कार से लिफ्ट देने के बहाने एक युवक ने अगवा कर लिया। जिसके बाद घर ले जाकर दुष्‍कर्म किया। इसके बाद महिला को मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र में नहर पटरी पर छोड़कर आरोपित भाग गया। वहीं पीड़ित महिला ने जब पुलिस को सूचना दी तो मामले को चार थानों में घुमाया गया। जिसके बाद चार दिन बाद जाकर महिला की तहरीर पर देवा थाने पर दुष्‍कर्म का मुकदमा लिखा गया।

यह था मामला: फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला 22 जुलाई को लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में गई थी। लौटते समय पैदल जा रही इस महिला ने देवा के माती क्षेत्र में कार सवार युवक से लिफ्ट मांगी। कार सवार युवक सफदरगंज के पड़रा गांव के शिव पूजन रावत है। महिला का आरोप है कि कार से छोड़ने के बजाय वह उसे लेकर अपने घर सफदरगंज चला गया, जहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र में एक नहर पटरी पर महिला को छोड़कर भाग गया। वारदात की सूचना उसी समय महिला ने 112 नंबर पर दी, लेकिन पुलिस ने उसे फतेहपुर और फिर फतेहपुर ने देवा थाने भेजा। इसके बाद देवा से घटनास्थल सफदरगंज बताकर भेजा गया। 25 जलाई की रात मिली तहरीर पर आखिरकार देवा पुलिस ने महिला का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी सीमा यादव ने बताया कि मुकदमे की विवेचना सफदरगंज स्थानांतरित कर दी गई है। महिला विवाहित थी।

हत्‍या का आरोपित गिरफ्तार: नौ जुलाई को हुई मारपीट में युवक की मौत के मामले में दर्ज गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पिता-पुत्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। न्यायालय में पेश किए गए आरोपित को जेल भेजा गया है। मोहम्मदपुरखाला थाना के बंजरियापुरवा गांव के सियाराम व सोनेलाल में खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। नौ जुलाई को सियाराम की पत्नी सियारानी, बेटे राहुल व बेटी पूजा और विपक्षी सोनेलाल पत्नी रामकली, बेटे मनोज व सूरज, बेटी अंजली एवं कल्लू में लाठी डंडे व धारदार हथियार चले थे। इसमें दोनों पक्षों के सात लोगों को चोटें आई थी। लखनऊ ट्रामा सेंटर में 13 जुलाई को राहुल की मौत हो गई थी। कार्रवाई न हाेने से क्षुब्ध परिवारजन ने उसी दिन शव रखकर प्रदर्शन किया था। इस पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाई गई थीं। पुलिस ने सोनेलाल व उसके बेटे मनोज को जेल भेजा था। एसआइ प्रवीण मिश्रा ने सोमवार को फरार चल रहे कल्लू को टांडा गांव के निकट से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कल्लू को न्यायालय से जेल रवाना कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी