लखनऊ में महिला ने लगाई नदी में छलांग, करवा चौथ से चार द‍िन पहले हुई थी पति की मौत

ऐशबाग की रहने वाली महिला के पति की करवा चौथ से चार दिन पहले मौत गई थी। पति की मौत के बाद से ही महिला अवसाद में चल रही थी। गौतमपल्ली इंस्पेक्टर ने बताया कि नदी में छलांग लगाने वाली महिला पूजा जायसवाल ऐशबाग की रहने वाली है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:25 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 04:25 PM (IST)
लखनऊ में महिला ने लगाई नदी में छलांग, करवा चौथ से चार द‍िन पहले हुई थी पति की मौत
मछुआरों ने महिला को नदी से निकालकर बचाई जान।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। गोमतीनगर रिवर फ्रंट से बुधवार दोपहर एक महिला ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। मछुआरों ने सतर्कता दिखाते हुए महिला को नदी से बाहर निकाला। ऐशबाग की रहने वाली महिला के पति की करवा चौथ से चार दिन पहले मौत गई थी। पति की मौत के बाद से ही महिला अवसाद में चल रही थी। गौतमपल्ली इंस्पेक्टर ने बताया कि नदी में छलांग लगाने वाली महिला पूजा जायसवाल ऐशबाग की रहने वाली है। करवा चौथ से चार दिन पहले पति की मौत हो गई थी। तभी से पूजा अवसाद में चल रही थी। दोपहर करीब दो बजे रिवर फ्रंट से नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया।

मछुवारे पहले भी बचा चुके हैं जान : नदी में छलांग लगाने के बाद जब विवेक डूबने लगा तो मछुआरे श्रीपाल, दीपू और रिंकू ने उसकी जान बचा ली। गौरतलब है कि इससे पहले भी मछुआरे नदी में जान देने के लिए कूदे कई लोगों की जान बचा चुके हैं।

समय से नहीं पहुंची पुलिस टीम : महिला ने जिस वक्त नदी में छलांग लगाई उस दौरान वहां मछुआरे मौजूद थे, उन्होंने लपक कर महिला को बचा लिया। नदी से बाहर लाएं और आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन सूचना के एक घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची, इससे लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला।

chat bot
आपका साथी