दिल्ली से बलिया जा रही महिला को 35 हजार में बेचा, गोंडा में ल‍िखापढ़ी के दौरान हुआ राजफाश

जिस व्यक्ति ने पूजा को खरीदा था वह अपने बहनोई व परिवारजन के साथ परसपुर कस्बे में कागजात पर लिखापढ़ी कराने गया था। जब महिला से कागज पर अंगूठा लगाने को कहा गया तो वह शोर मचाने लगी। इस पर भीड़ इकट्ठा हो गई। डायल 112 को सूचना दी गई।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 08:05 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:12 AM (IST)
दिल्ली से बलिया जा रही महिला को 35 हजार में बेचा, गोंडा में ल‍िखापढ़ी के दौरान हुआ राजफाश
परसपुर में लिखापढ़ी के दौरान हुआ राजफाश, पुलिस ने शुरू की जांच।

गोंडा, जेएनएन। बीते 12 अप्रैल को ट्रेन से बच्चों के साथ दिल्ली से बलिया जा रही एक महिला को 35 हजार रुपये में बेच दिए जाने का मामला सामने आया है। बेचने वाला ट्रेन में ही मिला था। उसने महिला को बरगला कर ट्रेन से उतार लिया और परसपुर ले आया। बुधवार को लिखापढ़ी के दौरान महिला को कुछ शक हुआ तो उसने शोर मचाया। भीड़ इकट्ठा हुई और पुलिस आ गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली की रहने वाली पूजा पत्नी रोहिताश ने बताया कि वह अपने तीन छोटे बच्चों के साथ अपनी बहन के घर बलिया जा रही थी। ट्रेन में उसे एक व्यक्ति मिला। उसने बताया कि वह भी बलिया चल रहा है। 12 अप्रैल की रात में उस व्यक्ति ने बताया कि बलिया आ गया है। वह उसके झांसे में आ गई। उसने गोंडा रेलवे स्टेशन पर उतार लिया। बाद में कहा कि यह तो गलती हो गई। उसने कहा कि गोंडा परसपुर में उसके रिश्तेदार रहते हैं। वहीं चलते हैं फिर बाद में बलिया चलेंगे। इस दौरान उसने पूजा को खरिकवा चरसड़ी थाना परसपुर निवासी एक व्यक्ति के हाथ 35 हजार रुपये में बेच दिया।

बुधवार को जिस व्यक्ति ने पूजा को खरीदा था वह अपने बहनोई व परिवारजन के साथ परसपुर कस्बे में कागजात पर लिखापढ़ी कराने गया था। जब महिला से कागज पर अंगूठा लगाने को कहा गया तो वह शोर मचाने लगी। इस पर भीड़ इकट्ठा हो गई। डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस महिला व उसके साथ आए लोगों को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला दिल्ली में कहां की रहने वाली है और बलिया में कहां जा रही थी। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके परिवारजन को सूचना भेजी जा रही है। आरोपितों से पूछताछ जारी है। मुकदमा करके कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी