COVID-19 Situation in Lucknow: घर में मृत मिली महिला, कुत्ते नोच रहे थे शव; घर के बाहर डेड बॉडी छोड़कर भागे अस्पताल कर्मी

लखनऊ के मडियांव के भरत नगर में तीन दिन से घर में पड़ा था महिला का शव कोरोना से मौत की आशंका। मडियांव के भरत नगर में एक महिला की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि कोरोना संक्रमण से महिला की मौत हुई है।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 08:32 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:59 AM (IST)
COVID-19 Situation in Lucknow: घर में मृत मिली महिला, कुत्ते नोच रहे थे शव; घर के बाहर डेड बॉडी छोड़कर भागे अस्पताल कर्मी
लखनऊ में घर के अंदर महिला मृत अवस्था में मिली, कुत्ते उसका शव नोंच रहे थे।

लखनऊ, जेएनएन। मडियांव के भरत नगर में एक महिला की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि कोरोना संक्रमण से महिला की मौत हुई है। महिला का शव तीन दिन से घर में पड़ा था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। शव क्षतविक्षत पड़ा था। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद नगर निगम की मदद से शव को वहां से हटाया जा सका।

भरत नगर निवासी सविता घर में अकेली थीं। मकान में तीन किराएदार रहते थे, जो गांव गए थे। बुधवार को तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। पुलिस जब वहां पहुंष्ची तो कुत्ते शव को नोच रहे थे, जिन्हें भगाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया की तीन साल पहले महिला के पति की मौत हो चुकी थी। नगर निगम ने कोविड प्रोटोकॉल का तहत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि कोविड और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर के बाहर शव छोड़कर चले गए अस्पताल कर्मी: लखनऊ विवेक खंड गोमतीनगर में मंगलवार को कोरोना से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के पति नही संक्रमित हैं, जो घर पर आइसोलेट हैं। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला की मौत के बाद अस्पताल के कर्मचारी विवेक खंड चार पहुँचे और महिला के घर के बाहर शव रखकर चले गए। काफी देर तक महिला का शव वहीं पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने मैथिली शरण वार्ड के पार्षद दिलीप कुमार श्रीवास्तव को इसकी जानकारी दी। पार्षद खुद संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसके बावजूद पार्षद ने प्रयास कर किसी तरह शव को घर के भीतर रखवाया। पार्षद ने बताया कि महिला का एक बेटा अमेरिका में रहता है, जो वहां से निकल चुका है। बेटे के आने के बाद पूरी जानकारी हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी