सुल्‍तानपुर : बरसात में कच्ची दीवार ढही, मह‍िला की मौत, पांच अन्य घायल

लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के तेरये गांव में सुबह हुआ हादसा। आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 11:19 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 11:19 AM (IST)
सुल्‍तानपुर : बरसात में कच्ची दीवार ढही, मह‍िला की मौत, पांच अन्य घायल
सुल्‍तानपुर : बरसात में कच्ची दीवार ढही, मह‍िला की मौत, पांच अन्य घायल

सुलतानपुर, जेएनएन लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के तेरये गांव में शनिवार की अलसुबह एक कच्ची दीवार ढ़ह गई। दीवार के मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मामला गांव के रामनगर (मठा) का है। गांव निवासी खेदूराम का घर इसी पुरवे में है। शुक्रवार की रात घर के सभी लोग छप्पर के नीचे सो रहे थे। यह छप्पर एक कच्ची दीवार के सहारे रखा हुआ था। शनिवार की भोर में करीब पांच बजे लगातार बरसात की वजह से अचानक दीवार गिर गई। मलबे में खेदूराम उनकी पत्नी सोमवारी देवी, अनिल, सूरज, अभिषेक व अंतिमा दब गए।

आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। ग्रामीण सभी को इलाज के लिए सीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते मे ही सोमवारी देवी की मौत हो गई। वहीं गम्भीर रूप से घायल अन्य लोगों को इलाज सीएचसी चल रहा है। घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने एसडीएम को दी है। एसडीएम विधेश कुमार ने बताया कि मौके पर राजस्व कर्मियों को भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 

chat bot
आपका साथी