बाराबंकी में मायके से लौटी महिला का कुएं में उतराता मिला शव, ससुरालियों पर लगाया हत्‍या का आरोप

बाराबंकी के बेलहरा क्षेत्र का मामला। 11 वर्ष पहले हुआ था मृतका का विवाह संदिग्ध हालात में कुएं में उतराता मिला शव। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्‍या का आरोप। पीड़ित पक्ष ने आरोपित पति के किसी अन्य महिला से भी संबंध होने की बात कही है।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 05:58 PM (IST)
बाराबंकी में मायके से लौटी महिला का कुएं में उतराता मिला शव, ससुरालियों पर लगाया हत्‍या का आरोप
मायके से चार दिन पहले आई एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

बाराबंकी, जेएनएन। मायके से चार दिन पहले आई एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव के ही कुएं में पाया गया। बताया जाता है कि पति से विवाद के बाद वह मायके गई थी और पति के धमकाने के बाद लौटी थी। मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।

ये है पूरा मामला 

दरअसल, फतेहपुर के नरैनापुर मजरे गौरा गजनी के बनवारीलाल की पुष्पा देवी का विवाह करीब 11 वर्ष पहले मोहम्मदपुरखाला के कुम्हारनपुरवा के श्रवण कुमार के साथ हुआ था। उसकी दो पुत्रियां भी हैं। आरोप है कि पति से विवाद के चलते 18 जनवरी को पुष्पा मायके चली गई थी। बनवारी का कहना है कि श्रवण ने फोन पर पुष्पा से स्वयं घर आ जाने को कहा था। किसी के साथ आने पर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी थी। इसके बाद बुधवार को पुष्पा अकेली ससुराल गई थी। रविवार को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई, उसका शव गांव के एक कुएं में उतराता पाया गया। पुष्पा के चाचा अवधराम की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। 

पिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्‍या का आरोप: मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने की आशंका जताई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपित पति के किसी अन्य महिला से भी संबंध होने की बात कही है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, जो आरोप लगे हैं उसकी जांच की जा रही है। अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी