Gangster Vikas Dubey News: मध्‍य प्रदेश में विकास दुबे पर बन रही वेब सीरीज, पत्नी ने भेजा नोटिस

पुस्तक के लेखक और फिल्म निर्माता को लीगल नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। बताया जा रहा है कि विकास पर हनक नाम से बायोपिक बनाई जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में हो रही है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:02 PM (IST)
Gangster Vikas Dubey News: मध्‍य प्रदेश में विकास दुबे पर बन रही वेब सीरीज, पत्नी ने भेजा नोटिस
परिवार की छवि धूमिल करने का आरोप, मध्य प्रदेश में चल रही शूटिंग।

लखनऊ, जेएनएन। गैंगेस्टर विकास दुबे पर पुस्तक लिखने और फिल्म बनाने वाले लोगों को ऋचा दुबे ने नोटिस भेजा है। विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने लीगल नोटिस भेजकर लेखक व निर्देशक पर बिना उनकी अनुमति के पुस्तक लिखने और फिल्म का निर्माण करने का आरोप लगाया है। नोटिस विकास दुबे पर फिल्म बना रहे निर्माता निर्देशक मोहन नागर और मैं कानपुर वाला पुस्तक के लेखक मृदुल कपिल को भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि विकास पर हनक नाम से बायोपिक बनाई जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में हो रही है। ऋचा के अधिवक्ता व हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव प्रभा शंकर मिश्र व उनके साथी ऋषभ राज की ओर से नोटिस भेजकर फिल्म के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। आरोप है कि पुस्तक के लेखक और वेब सीरीज बनाने वाले गलत और मनगढ़ंत तथ्यों को पेश कर रहे हैं। इससे विकास के घरवालों की बदनामी होगी। इस संबंध में गृह मंत्रालय व और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी नोटिस की कॉपी भेजी गई है। ऋचा के अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर पुस्तक के प्रकाशन और वेब सीरीज के प्रसारण पर रोक नहीं लगाई गई तो वह कोर्ट जाएंगे।

यह है पूरा मामला 

गौरतलब है कि दो जुलाई 2020 को कानपुर के बिकरू गांव में पुलिस विकास दुबे के घर पर दबिश देने गई थी। इस दौरान विकास ने साथियों संग पुलिस पर हमला बोल दिया था, जिसमें डिप्टी एसपी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। 10 जुलाई 2020 को उज्जैन से विकास को गिरफ्तार किया गया था। कानपुर वास लाते समय एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में पुलिस विकास दुबे मारा गया था। 

chat bot
आपका साथी