गोंडा में पति को बचाने दौड़ी पत्नी भी करंट की चपेट में, मौत; बेटे और बहू का शव देख पिता हुए बेहोश

husband wife death in gonda परसपुर के आंटा गांव में एक दंपति करंट की चपेट में आने से घायल हो गए। घरवालों ने एंबुलेंस को फोन मिलाया लेकिन वह नहीं आई। परिवारजन अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते तब तक दोनों की मौत हो गई।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 03:38 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 03:38 PM (IST)
गोंडा में पति को बचाने दौड़ी पत्नी भी करंट की चपेट में, मौत; बेटे और बहू का शव देख पिता हुए बेहोश
दंपति की मौत के बाद पूरे गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

गोंडा, संवाद सूत्र। परसपुर के आंटा गांव में एक दंपति करंट की चपेट में आने से घायल हो गए। घरवालों ने एंबुलेंस को फोन मिलाया, लेकिन वह नहीं आई। परिवारजन अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते तब तक दोनों की मौत हो गई। दंपति के तीनों बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। आसपास व गांव के लोग घटना से हतप्रभ है।बताया जाता है कि विद्युत सब स्टेशन के पीछे कड़रू मोड़ आंटा गांव निवासी अनिल कुमार जायसवाल बुधवार की सुबह करीब 11 बजे घर में पंखा ठीक कर रहा था।

इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया। पत्नी सुमित्रा पति को बदहवास देख दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। पिता-माता को बेहोश देख बच्चों ने शोर मचाया। अगल-बगल के लोग दौड़ते हुए घर पहुंचे। बिजली आपूर्ति बाधित की। एंबुलेंस के लिए फोन लगाया, लेकिन वह नहीं पहुंची। निजी वाहन से लाने के लिए व्यवस्था की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान रणधीर सिंह डब्लू, लेखपाल रवींद्र कुमार प्रजापति पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। 

बेटा व बहू को मृत देख वृद्ध पिता हुआ बेहोशः बेटा अनिल कुमार जायसवाल व बहू सुमित्रा को मृत अवस्था में देखकर वृद्ध पिता जनकराज बेहोश हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से उसे होश में लाया जा सका। वृद्ध की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृतक दंपति के दोनों बेटे अंशू, प्रियांशु व बेटी श्रेष्ठी अपने मम्मी व पापा से चिपके रो रहे थे। अंशू ने बताया कि दादी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेला लगाकर अनिल परिवारजन का गुजारा करता था। उसके तीनों बच्चे दस साल से नीचे हैं। बच्चों की हालत देखकर वहां मौजूद हर सख्स की आंखें नम दिखी।

chat bot
आपका साथी