स्वास्थ्य निरीक्षक सुसाइड मामले में लखनऊ की महिला डॉक्टर के खिलाफ हुआ मुकदमा

सीतापुर में रेलवे कॉलोनी में स्वास्थ्य निरीक्षक की आत्महत्या का मामला पत्नी व मां ने लखनऊ की महिला डॉक्टर के खिलाफ लिखाया मुकदमा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 07:07 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 08:13 AM (IST)
स्वास्थ्य निरीक्षक सुसाइड मामले में लखनऊ की महिला डॉक्टर के खिलाफ हुआ  मुकदमा
स्वास्थ्य निरीक्षक सुसाइड मामले में लखनऊ की महिला डॉक्टर के खिलाफ हुआ मुकदमा

सीतापुर, जेएनएन। रेलवे कॉलोनी में स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र सिंह आत्महत्या के मामले की में शनिवार को नया मोड़ सामने आया है। घटना के दूसरे दिन पत्नी अर्चना देवी व मृतक की मां सुखदेवी ने संयुक्त रूप से लखनऊ की एलडीए कॉलोनी निवासी एक महिला डॉक्टर के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा लिखाया है। इसमें स्वास्थ्य निरीक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। 

मृतक की पत्नी का आरोप है कि, लखनऊ की डॉक्टर व उसकी मां दोनों मिलकर फोन पर उनके पति से नोकझोंक करती रहती थी। जिससे परेशान होकर उसके पति नरेंद्र ने आत्महत्या कर ली है। घटना रेलवे कॉलोनी स्थिति नरेंद्र के सरकारी आवास पर की है। मामले की जानकारी पाकर शुक्रवार देर रात उनकी छोटी बहनें व बहनोई नरेंद्र के आवास पहुंचे थे। फिर शनिवार को बहन-बहनोई की सहमति पर पुलिस ने नरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि, पोस्टमार्टम के बाद नरेंद्र के शव को उसके बहन-बहनोई गृह जनपद झांसी ले गए हैं। नरेंद्र झांसी के मोठ थाना क्षेत्र के अमराव गांव के निवासी थे। वह अपनी तीन बहनों में इकलौते भाई थे। उनकी पहली पोस्टिंग लखीमपुर खीरी में हुई थी।

इसके बाद वह सीतापुर वर्ष 2016 में स्थानांतरित होकर आए थे। शहर कोतवाल ने बताया, मुकदमा दर्ज करने के बाद अब पूरे मामले की जांच के लिए सदर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र पटेल को जांच अधिकारी बनाया गया है। 

chat bot
आपका साथी