UP Weather : दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के साथ मौसम लेगा करवट, बूंदाबांदी से बढ़ेगी ठिठुरन Lucknow News

प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी के बजाय दक्षिणी-पूर्वी हवा चलेगी। गुरुवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। 25.8 पर पहुंचा अधिकतम तापमान एक्यूआइ 330 पर।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:06 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 07:13 AM (IST)
UP Weather : दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के साथ मौसम लेगा करवट, बूंदाबांदी से बढ़ेगी ठिठुरन Lucknow News
UP Weather : दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के साथ मौसम लेगा करवट, बूंदाबांदी से बढ़ेगी ठिठुरन Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश का मौसम जल्द करवट लेगा। हवा के रुख बदलते ही बूंदाबांदी होगी। ऐसे में गुलाबी ठंड जल्द ही ठिठुरन में तब्दील होगी। प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी के बजाय दक्षिणी-पूर्वी हवा चलेगी। लखनऊवासी अभी सुबह-शाम ठंड का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, दिन में निकल रही धूप सकून दे रही है। मगर, इसी सप्ताह मौसम करवट लेने वाला है। 

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी के बजाय दक्षिणी-पूर्वी हवा चलेगी। बुधवार तक हवाओं का रुख बदल सकता है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ का भी असर रहेगा। ऐसे में बुधवार रात को आसमान में बादलों का डेरा होगा। वहीं, गुरुवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इसमें लखनऊ भी शामिल है। ऐसे में गुरुवार से ठंड बढऩे के आसार हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

नोएडा की हवा सबसे खराब

शहर में प्रदूषण कायम है। राजधानी का रविवार को एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 330 रहा। वहीं, नोएडा की हवा सबसे खराब रही। यहां का एक्यूआइ 414, गाजियाबाद का एक्यूआइ 413, ग्रेटर नोएडा 395 व दिल्ली का एक्यूआइ 391 रहा।  

chat bot
आपका साथी