Uttar Pradesh Weather News: यूपी में अभी नरम बना रहेगा मौसम, नमी लेकर आ रही पूर्वी हवाएं
Uttar Pradesh Weather News प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ने की उम्मीद है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
लखनऊ, जेएनएन। Uttar Pradesh Weather News: मौसम फिलहाल नरम बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। वहीं जम्मू कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। इसके चलते अगले चार-पांच दिन मौसम में उठापटक जारी रहेगी और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाएं अपने साथ नमी लेकर आ रही हैं जिसका असर राजधानी सहित पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। सुबह व शाम को ठंडी हवाएं चल रही हैं, वही आंशिक बदली भी है।
राजधानी में शुक्रवार को गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शनिवार व रविवार मौसम शांत रहेगा, लेकिन इसके बाद फिर उठापटक होगी। 30- 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरीआंधी चल सकती है। वहीं प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ने की उम्मीद है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मई के पहले सप्ताह में मौसम सुहावना बना हुआ है जिसके चलते लोग राहत महसूस कर रहे हैं। फिलहाल मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह भी मौसम नरम बना रहेगा।
हवा साफ हुई....
कोविड महामारी से भले ही लोग जूझ रहे हो लेकिन महामारी की रोकथाम के लिए लगाए लॉकडाउन से हवा एक बार फिर साफ हो गई है। राजधानी में गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 119 के स्तर में रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को एक्यूआई 130 था। बीते वर्ष भी लॉकडाउन के चलते हवा में प्रदूषण का स्तर बेहद कम हो गया था, जिससे लोगों को शुद्ध हवा में सांस लेने का मौका मिला था। इन दिनों भी लॉकडाउन के चलते प्रदूषण स्तर बेहद कम हो गया है, जिसको साफ महसूस किया जा रहा है। कहते हैं कि कोविड फेफड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में शुद्ध हवा में सांस लेना निश्चित रूप से लाभकारी होगा।