26 को फ‍िर बदली और बारिश की संभावना, 27 को साफ रहेगा मौसम

तीस पर पहुंचा पारा आज से फिर बदलेगा मौसम। अधिकतम तापमान में आज तीन से चार डिग्री गिरावट की संभावना।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 08:19 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 01:37 PM (IST)
26 को फ‍िर बदली और बारिश की संभावना, 27 को साफ रहेगा मौसम
26 को फ‍िर बदली और बारिश की संभावना, 27 को साफ रहेगा मौसम

लखनऊ, जेएनएन। तापमान बढऩे के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़ों में कमी करनी शुरू कर दी है। कई जगहों पर तो पंखे भी चलते देखे गए। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से चलने वाली उत्तरी पश्चिमी हवा से तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है। यही नहीं, अगले हफ्ते एक बार फिर मौसम में बदलाव की उम्मीद है। 26 फरवरी को प्रदेश में बदली और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। 

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया, जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले आठ डिग्री उछलकर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शनिवार को हवा का रुख बदलेगा और उत्तरी पश्चिमी हवा चलेगी। इससे तापमान में कमी आएगी। शनिवार को तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।    

गौरतलब है कि बदली और बारिश के चलते फरवरी माह ठंड बना हुआ है। प्रदेश भर में मौसम इन दिनों कई बार करवट ले चुका है। राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों हुई बारिश ने गलन बढ़ा दी थी। दो दिन लगातार हुई बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया था, लेकिन बादल छटने से मौसम में एक बार फ‍िर गर्मी का एहसास होने लगा था। अब एक बार फ‍िर से बारिश के बाद मौसम के करवट लेने की उम्‍मीद है।

chat bot
आपका साथी