फिर बदलेगा मौसम, यूपी में बारिश के आसार Lucknow News

आज से शुरू होगी पूर्वी हवा कल रहेगी बादलों की आवाजाही पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीन-चार दिन बारिश के आसार।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 08:25 AM (IST)
फिर बदलेगा मौसम, यूपी में बारिश के आसार Lucknow News
फिर बदलेगा मौसम, यूपी में बारिश के आसार Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिन बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। राजधानी में भी शनिवार को बादलों की आवाजाही रहेगी। जिसकी वजह से तापमान में कमी रहेगी।  

पूर्वी हवाएं जोर पकडेंगी 

मौसम विभाग के अनुसार मौसम के मिजाज में यह परिवर्तन हवा में बदलाव के चलते होगा। शुक्रवार से पूर्वी हवाएं जोर पकड़ेंगी, जिससे वायुमंडल में नमी बढ़ेगी। वर्तमान में चल रही उत्तरी पश्चिमी हवाएं थम जाएंगी। हालांकि, इसका प्रभाव तीन-चार दिन ही रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। 

32.8 पर पहुंचा पारा

गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को मौसम मुख्यत: साफ रहेगा। सुबह के समय धूप में तेजी रही, वहीं बाद में धूप में कमी रही। 

chat bot
आपका साथी