कानपुर के नए जिलाधिकारी बने विशाख जी., मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर थे तैनात

Kanpur New District Magistrate उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के साथ विशेष सचिव व निदेशक नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी संभाल रहे 2011 बैच के आइएएस अधिकारी विशाख जी. को कानपुर का नया जिलाधिकारी तैनात किया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 12:07 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 12:08 AM (IST)
कानपुर के नए जिलाधिकारी बने विशाख जी., मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर थे तैनात
2011 बैच के आइएएस अधिकारी विशाख जी. को कानपुर का नया जिलाधिकारी तैनात किया है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के साथ विशेष सचिव व निदेशक नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी संभाल रहे 2011 बैच के आइएएस अधिकारी विशाख जी. को कानपुर का नया जिलाधिकारी तैनात किया है। कानपुर के जिलाधिकारी रहे आलोक तिवारी को केंद्र सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का निजी सचिव नियुक्त करने का निर्णय लिये जाने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया था।

आलोक तिवारी को कार्यमुक्त करने के साथ शासन ने कानपुर में जिलाधिकारी की नियमित नियुक्ति होने तक डीएम का चार्ज मुख्य विकास अधिकारी डा.महेंद्र कुमार को सौंपा था। डीएम आलोक तिवारी के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का निजी सचिव बनाए जाने से रिक्त हुए पद पर शासन ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विशाख जी. को डीएम के पद पर तैनात किया है। फिलहाल डीएम का कार्यभार मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार के पास है। नए डीएम शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी