Defence Expo 2020: ट्रैफिक पुलिस लाइन में लैंड होंगे VIP हेलीकॉप्टर Lucknow News

Defence Expo 2020 पांच से नौ फरवरी तक होगा आयोजन। शुरुआती तीन दिन बिजनेस शो में शामिल होंगे लाखों लोग।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:53 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 08:22 AM (IST)
Defence Expo 2020: ट्रैफिक पुलिस लाइन में लैंड होंगे VIP हेलीकॉप्टर Lucknow News
Defence Expo 2020: ट्रैफिक पुलिस लाइन में लैंड होंगे VIP हेलीकॉप्टर Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में पांच से नौ फरवरी के बीच होने जा रहे मेगा इवेंट डिफेंस एक्सपो में आने वाले दुनिया भर के तमाम वीआइवी के हेलीकाप्‍टरों को कल्ली पश्चिम स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन में लैंड कराया जाएगा। शनिवार को प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने मुख्य कार्यक्रम स्थल और पुलिस लाइन का जायजा लिया।

वृंदावन स्थल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें दुनियाभर से लाखों लोग शामिल होंगे। शनिवार को मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम, एडीजी एसएन सावत, डीएम अभिषेक प्रकाश और एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित तमाम अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। डीएम अभिषेक प्रकाश के मुताबिक, डिफेंस एक्सपो में जो वीआइवी मेहमान हेलीकाप्टर से आएंगे उनको ट्रैफिक पुलिस लाइन में उतारा जाएगा। चूंकि हवाई अड्डे के हैंगरों पर उन दिनों बहुत दबाव होगा, इसलिए हेलीकाफ्टरों को यहां पर पार्क किया जाएगा। अधिकारियों ने दोनों जगहों का सुरक्षा ब्लूप्रिंट तैयार करने को कहा है। डिफेंस एक्सपो में मुख्य कार्यक्रम पांच फरवरी से नौ फरवरी के बीच होने हैं। चार तारीख से ही गतिविधियां शुरू हो जाएगी। पांच, छह और सात को बिजनेस डे रहेगा। इसमें टिकट लगाया जा रहा है। आठ और नौ को आम लोग बिना किसी शुल्क के एक्सपो देख सकते हैं। टिकट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर भी टिकट हासिल किए जा सकते हैं।

रिवर फ्रंट पर भी आयोजन

रिवर फ्रंट पर भी इस बार डिफेंस एक्सपो के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां पर मुख्य रूप से नेवी अपना दमखम दिखाएगी। नेवी किस तरह का शो करेगी, इस पर सस्पेंस बरकरार है। सेना इसे हनुमान सेतु और खाटू श्याम मंदिर के बीच आयोजित करेगी।

पार्किंग स्थल होंगे नो स्मोकिंग जोन

डिफेंस एक्सपो के आयोजन के लिए जितने भी पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे उनको नो स्मेकिंग जोन घोषित किया जाएगा। साथ ही पार्किंग स्थलों पर दिव्यांगों के लिए 10 ई-रिक्शा की व्यवस्था की जाएगी।

chat bot
आपका साथी