लखनऊ में पांच साल के मासूूम के अपहरणकर्ता को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोचा, पीटकर पुलिस को सौंपा

लखनऊ के गुडंबा के गौयती का पुरवा की घटना। घर के बाहर खेल रहा था मासूम बच्चा। बाइक सवार युवक ने रोका और अपनी बाइक पर बैठा कर ले जाने लगा। दौड़ाकर ग्रामीणों ने दबोचा। पीट- पीटकर कर दिया पुलिस के हवाले।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 12:09 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:14 AM (IST)
लखनऊ में पांच साल के मासूूम के अपहरणकर्ता को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोचा, पीटकर पुलिस को सौंपा
लखनऊ के गुडंबा के गौयती का पुरवा की घटना। घर के बाहर खेल रहा था मासूम बच्चा।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बालक का अपहरण कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। करीब एक किमी तक उसका पीछा कर धर दबोचा और जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ग्रामीणों ने दौड़ा कर दबोचा:  मामला गुडंबा के गौयती का पुरवा का है। यहां के निवासी रमेश चंद्र किसान हैं। शनिवार दोपहर उनका पौत्र यश (5) घर के बाहर खेल रहा था। इंस्पेक्टर गुडंबा फरीद अहमद ने बताया कि इस बीच यश को मोहल्ले से गुजर रहे बाइक सवार युवक ने रोका और अपनी बाइक पर बैठा कर ले जाने लगा। कुछ दूर चलने के बाद ग्रामीणों ने किसी अनजान के साथ यश को देखा तो बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। इस पर उसने अपनी रफ्तार और बढ़ा दी। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए बाइक सवार का पीछा किया। शोर सुनकर रजौली गांव के ग्रामीण भी सतर्क हो गए। उन्होंने भी बाइक सवार का पीछा किया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। अपहरण की सूचना से पुलिस भी अलर्ट हो गई अपहर्ता के पीछे लग गई। करीब एक से डेढ़ किमी दूर जाकर ग्रामीणों ने बाइक सवार अपहर्ता को दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद उसके चंगुल से यश को छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपित युवक को पकड़ लिया और थाने लेकर पहुंची। यहां बच्चे की मां सुमन और परिवारीजन भी आ गए। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में अपहर्ता ने बताया कि वह इंदिरानगर के सुग्गामऊ का रहने वाले मनीष है। वह अपने रिश्तेदार के यहां से जा रहा था। बच्चे को खेलता देखा तो उसे बाइक पर बैठा लिया। बच्चे ने बताया कि मनीष ने उसे चाकलेट दिलाने के बहाने बाइक पर बैठाया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी