विधानसभा सत्र आज से, लखनऊ में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था; यहां चेक करें अपना रूट

वर्ष 2021 के तृतीय विधानसभा सत्र का आयोजन सोमवार से है। सुबह नौ बजे से लेकर सत्र की समाप्ति तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना होगा। यह जानकारी रविवार को डीसीपी ट्रैफिक रईश अख्तर ने दी।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:24 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:16 PM (IST)
विधानसभा सत्र आज से, लखनऊ में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था; यहां चेक करें अपना रूट
सुबह नौ बजे से लेकर सत्र की समाप्ति तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। वर्ष 2021 के तृतीय विधानसभा सत्र का आयोजन सोमवार से है। सुबह नौ बजे से लेकर सत्र की समाप्ति तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना होगा। यह जानकारी रविवार को डीसीपी ट्रैफिक रईश अख्तर ने दी। उन्होंने बदली यातायात व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। 

इधर से जा सकेंगे  बंदरिया बाग चौराहे से राजभवन रोड, डीएसओ, हजरतगंज चौराहे की ओर। डीएसओ चौराहे से हजरतगंज, जीपीओ और विधानसभा की ओर। रायल होटल चौराहे से विधानसभा मार्ग के रास्ते हजरतगंज चौराहे को। महानगर से आने वाली सिटी, रोडवेज बस सिकंदरबाग चौराहे के रास्ते हजरतगंज। चारबाग से आने वाली सिटी और रोडवेज बसें हुसैनगंज अथवा रायल होटल चौराहे से विधानसभा मार्ग को। गोमतीनगर से आने वाली सिटी, रोडवेज बसे सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज की ओर। परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान से आने वाले वाहन हजरतगंज चौराहे से विधानसभा मार्ग को। डीएसओ चौराहे से सिसेंडी तिराहा से रायल होटल चौराहे को।

इधर से नहीं जा सकेंगे

लालबत्ती चौराहा से कैंट अथवा गोल्फ क्लब चौराहे के रास्ते। पार्क रोड से मेफेयर तिराहे के रास्ते। कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, चिरैया झील अथवा बर्लिंगटन के रास्ते। बैकुंठ धाम, 1090, गांधी सेतु से बंदरिया बाग और कैंट के रास्ते। केकेसी तिराहे से लोको, कैंट अथवा बर्लिंगटन चौराहे से कैसरबाग के रास्ते। बैकुंठ धाम से संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील से कैसरबाग अथवा गांधी सेतु, बंदरिया बाग से कैंट के रास्ते। कैसरबाग अथवा चिरैयाझील, संकल्प वाटिका एवं सिकंदरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहे के रास्ते। हजरतगंज चौराहे से मेफेयर, सिकंदरबाग अथवा रायल होटल चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहा, कैंट के रास्ते।

नोट: डायवर्जन मार्ग पर यदि समस्या अथवा जाम है। इस दौरान को इमरजेंसी वाहन जैसे एंबुलेंस, स्कूली वाहन, शव वाहन अथवा दमकल जाम में फंसा है। इस पर वाहन चालक कन्ट्रोल नंम्बर-6389304141, 6389304242, 9454405155 पर फोन करके सूचना दें। जिससे ट्रैफिक पुलिस इन वाहनों को तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम से निकालेगी।

chat bot
आपका साथी