Vegetable prices in UP: बारिश में टमाटर हुआ लाल, सब्‍ज‍ियों की कीमतों में फ‍िर उछाल

नासिक समेत कई स्थानों से आने वाला टमाटर की आमद में कमी आते ही कीमतों में तेज उछाल आया है। देशी टमाटर ही मंडी को बैलेंस किए हुए है। हालांकि प्याज की कीमतें सामान्य हैं। बारिश का असर गैर प्रांत से आने वाले माल पर ज्यादा पड़ रहा है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:03 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:54 AM (IST)
Vegetable prices in UP: बारिश में टमाटर हुआ लाल, सब्‍ज‍ियों की कीमतों में फ‍िर उछाल
गैर प्रांतों से आने वाली सब्जियों की आमद हुई धीमी, कीमतों ने पकड़ी रफ्तार।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। बारिश से टमाटर की कीमतें फिर से चढऩे लगी हैं। नासिक समेत कई स्थानों से आने वाला टमाटर की आमद में कमी आते ही कीमतों में तेज उछाल आया है। फुटकर मंडियों में टमाटर 15 से 20 रुपये प्रति किलो की तेज हुआ है। यही नहीं अदरख, बीन, परवल, शिमला मिर्च आदि कई अन्य चीजों में भी तेजी है। हरी धनिया और हरी सब्जियों के भाव चढ़े हैं। करीब पंद्रह दिन बाद हरी सब्जियों के दाम में तेजी आई है।

सब्जियों के दाम रुपये प्रति किलो

सब्जी-             पहले            अब

टमाटर-           30 से 40       60

धनिया-            100           140

बींस-               80             100 से 120

शिमला मिर्च-    60              80

परवल -           50              60

पालक -           30             40 से 50

लौकी-             30             40

साग-               30             40

'बाहर से आने वाले टमाटर की आमद कम हो गई है। देशी टमाटर ही मंडी को बैलेंस किए हुए है। हालांकि प्याज की कीमतें सामान्य हैं। बारिश का असर गैर प्रांत से आने वाले माल पर ज्यादा पड़ रहा है। बींस, शिमला मिर्च, टमाटर, धनिया आदि की कीमतों पर असर है।   रिंकू सोनकर, नवीन फल मंडी सीतापुर रोड

'कुछ आइटम तेज हुए हैं लेकिन मौसम साफ होते ही बाहरी ट्रकों की आमद तेज हो जाएगी। काफी माल रास्ते में है। दो-चार दिन में यह उछाल सामान्य हो जाएगा। स्थानीय सब्जियों की आवक यहां की मंडियों में तेज है। इससे राहत है। टमाटर पर असर आया है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।   संजय सिंह, सचिव मंडी 

chat bot
आपका साथी