UP Weather News: यूपी में बदला मौसम, कहीं बार‍िश तो कहीं ओलावृष्टि; लखनऊ में बरसात के बाद न‍िकला सूरज

Uttar Pradesh Weather News गुरुवार को मौसम सुबह से ही साफ था। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 10:20 AM (IST)
UP Weather News: यूपी में बदला मौसम, कहीं बार‍िश तो कहीं ओलावृष्टि; लखनऊ में बरसात के बाद न‍िकला सूरज
लखनऊ में गुरुवार देर रात से मैासम का बदला म‍िजाज।

लखनऊ, जेएनएन। मौसम का मिजाज शुक्रवार को बदल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बदली और बारिश का मौसम रहा। कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, राजधानी लखनऊ में गरज चमक के साथ बरसात हुई। करीब 8:30 बजे तक सुबह सूरज न‍िकला। बता दें, गुरुवार को मौसम सुबह से ही साफ था। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खुली धूप से तापमान में वृद्धि हुई है। लोग जाड़े में धूप का मजा ले रहे हैं। शुक्रवार को मौसम कुछ बदलेगा, लेकिन शनिवार से फिर मौसम सामान्य हो जाने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बदायूं, संभल, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, शामली व इससे जुड़े इलाकों में हल्की बारिश की आशंका जताई है। यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे के आसार हैं। वहीं, बुलंदशहर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बदायूं, संभल, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बहराइच से जुड़े इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है।

chat bot
आपका साथी