UP में 9 IPS अधिकारियों का तबादला, 6 जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान, देखें- पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने सोमवार रात छह जिलों के एसएसपी/एसपी समेत नौ आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें तीन जिलों के एसपी ऐसे भी हैं जिन्होंने बीते दिनों व्यक्तिगत कारणों से अवकाश मांगा था और अपने तबादले की मांग की थी।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:52 AM (IST)
UP में 9 IPS अधिकारियों का तबादला, 6 जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान, देखें- पूरी ट्रांसफर लिस्ट
उत्तर प्रदेश में छह पुलिस अधीक्षकों समेत नौ आइपीएस अधिकारियों का तबादला।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने सोमवार रात छह जिलों के एसएसपी/एसपी समेत नौ आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें तीन जिलों के एसपी ऐसे भी हैं, जिन्होंने बीते दिनों व्यक्तिगत कारणों से अवकाश मांगा था और अपने तबादले की मांग की थी। माना जा रहा है कि पंचायत पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पहले कई और आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी हो सकती है। कुछ और जिलों की कमान भी बदली जा सकती है।

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से किए गए 9 पुलिस अफसरों के तबादलों में लंबे समय से मेरठ में तैनात अजय कुमार साहनी को जौनपुर का एसपी बनाया गया है। एसपी जौनपुर अजय कुमार साहनी को एसपी, डीजीपी मुख्यालय बनाया गया है। अमरोहा की एसपी सुनीति को डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है। इसके अलावा दो पुलिस अफसरों को जिले से डीजीपी मुख्यालय में अटैच किया गया है। यह वे अफसर हैं, जिन्होंने बीते दिनों जिले में तैनात न रहने को लेकर मुख्यालय को चिट्ठी लिखी थी। नाम : वर्तमान तैनाती : नवीन तैनाती 1. अजय कुमार साहनी : एसएसपी मेरठ : एसपी जौनपुर। 2. राज करन नैय्यर : एसपी जौनपुर : एसपी, डीजीपी मुख्यालय। 3. प्रभाकर चौधरी : एसएसपी मुरादाबाद : एसएसपी मेरठ। 4. पवन कुमार : एसपी प्रतीक्षारत, डीजीपी मुख्यालय : एसएसपी मुरादाबाद। 5. पूनम : सेनानायक 15वीं वाहिनी आगरा : एसपी अमरोहा। 6. अभिनन्दन : एसपी कौशांबी : एसपी बांदा। 7. सुनीति : एसपी अमरोहा : एसपी, डीजीपी मुख्यालय। 8. राधेश्याम : एसपी नियम व ग्रंथ, डीजीपी मुख्यालय : एसपी कौशांबी। 9. सिद्धार्थ शंकर मीना : एसपी बांदा : एसपी रेलवे, प्रयागराज।

chat bot
आपका साथी