UPSSSC Calendar 2021: सरकारी विभागों में भर्ती परीक्षा कार्यक्रम जारी, मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य

UPSSSC Calendar 2021 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 20 अगस्त को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2021 की अर्हता परीक्षा के साथ सिलसिला शुरू होगा और मार्च 2022 तक चलेगा। इसके तहत 29932 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:37 AM (IST)
UPSSSC Calendar 2021: सरकारी विभागों में भर्ती परीक्षा कार्यक्रम जारी, मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य
यूपीएसएसएससी की ओर से विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

लखनऊ, जेएनएन। UPSSSC Calendar 2021: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े लाखों पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। यूपी सरकार अब मिशन रोजगार को रफ्तार देने में जुट गयी है। इसके तहत अगले आठ महीनों में 33700 पदों पर भर्तियों की जाएगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 20 अगस्त को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2021 की अर्हता परीक्षा के साथ सिलसिला शुरू होगा और मार्च 2022 तक चलेगा। इसके तहत 29932 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

पीईटी की अर्हता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पांच मुख्य परीक्षाएं आयोजित कर विभिन्न विभागों के 22794 पदों पर भर्ती किया जाएगा। बाकी पीईटी के इतर विभिन्न विभागों के 7138 पदों पर भी भर्ती होगी। इनके विज्ञापन पहले जारी हो चुके थे, लेकिन परीक्षा नहीं हो पा रही थी। उधर, 3768 पदों पर पहले से भर्ती प्रक्रिया चल रही है और लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित हो चुका है। अब अगस्त व सितंबर में साक्षात्कार आयोजित कर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। वह अधिक से अधिक रोजगार देने पर जोर दे रही है।

यूपीएसएसएससी के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती की जाएगी इसका भी ब्योरा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आयोग पिछले तीन महीने में 2951 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चुका है।

29932 पदों पर 20 अगस्त से शुरू होगी भर्ती : यूपीएसएसएससी 20 अगस्त 2021 से लेकर मार्च 2022 तक 29932 पदों पर भर्तियां करेगा। पीईटी के माध्यम से 22794 पदों पर और पहले से विज्ञापित 7138 पदों पर भर्ती की जाएगी। कहां किस विभाग में कितनी भर्ती होगी इस ब्योरा यह है।

परीक्षा का नाम विज्ञापित पद परीक्षा की तारीख प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2021 के तहत अर्हकारी पदों पर 20 अगस्त 2021 को परीक्षा आयोजित होगी।राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में (संयुक्त संवर्ग) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 के तहत 16 पदों पर सितंबर 2021 को परीक्षा होगी। सम्मिलित अवर अभियंता संगठक एंव फोरमैन (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 के तहत 1477 पदों पर अक्टूबर 2021 को परीक्षा होगी। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन)  के तहत प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019 की मुख्य परीक्षा 672 पदों के लिए अक्टूबर 2021 में होगी। पीईटी 2021 की अर्हकारी परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की राजस्व लेखपाल पद पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 7882 पदों के लिए नवंबर 2021 को होगी। पीईटी 2021 की अर्हकारी परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले अन्य पद के लिए मुख्य परीक्षा 9212 पदों के लिए नवंबर 2021 को आयोजित होगी। सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 के तहत 904 पदों के लिए दिसंबर 2021 को आयोजित होगी। वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019 के तहत 655 पदों के लिए दिसंबर 2021 को होगी। सहायक बोरिंग टेक्नीशियन (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019 के तहत 486 पदों के लिए जनवरी 2022 को होगी। सम्मिलित अवर अभियंता एवं उप वास्तुविद (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019 के तहत 489 पदों के लिए जनवरी 2022 को होगी। पीईटी 2021 की अर्हकारी परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की कृषि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता वाले अन्य पद की मुख्य परीक्षा के तहत करीब 2500 पदों के लिए फरवरी 2022 को होगी। सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2016 के तहत 486 पदों के लिए फरवरी 2022 में होगी। सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (स.क.) एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 की पुन: परीक्षा (हाइकोर्ट में लंबित रिट याचिका के निर्णय के आधीन) के तहत 1952 पदों के लिए मार्च 2022 में होगी। पीईटी 2021 की अर्हकारी परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की कनिष्ठ सहायक आशुलिपिक व समान योग्यता के अन्य पदों के लिए मुख्य परीक्षा के तहत करीब 2000 पदों के लिए मार्च 2022 में होगी। पीईटी 2021 की अर्हकारी परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्स रे प्राविधिज्ञ व समान योग्यता के अन्य पद के लिए मुख्य परीक्षा के तहत करीब 1200 पदों के लिए मार्च 2022 में होगी।

सितंबर 2021 तक 3768 पदों पर पूरी होगी भर्ती निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में कनिष्ठ सहायक व लिपिक के 536 पदों के लिए 31 अगस्त से साक्षात्कार शुरू होंगे। आबकारी विभाग में आबकारी सिपाही के 405 पदों के लिए शारीरिक परीक्षा का परिणाम अगस्त में व साक्षात्कार सितंबर 2021 में होंगे। निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन व 13 अन्य विभागों में अधीनस्थ सेवा के विभिन्न 641 पदों का सितंबर 2021 में अंतिम परिणाम। निदेशक होम्योपैथी विभाग में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 420 पदों के लिए सितंबर 2021 में अंतिम परिणाम। कमिश्नर वाणिज्य कर एवं पांच अन्य विभागों में 79 कंप्यूटर आपरेटर पदों के लिए सितंबर 2021 में अंतिम परिणाम। परिवहन आयुक्त व 29 अन्य विभागों में 1403 कनिष्ठ सहायक पदों के लिए अगस्त में टंकण परीक्षा का परिणाण व सितंबर 2021 में अंतिम रिजल्ट। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में 284 आशुलिपिक व अन्य पदों के लिए सितंबर 2021 में अंतिम रिजल्ट।

chat bot
आपका साथी