UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में वज्रपात से 21 लोगों की मौत, 28 अधिक लोगों के झुलसे

UP Weather Update उत्तर प्रदेश में बारिश और वज्रपात से शनिवार शाम करीब 21 लोगों की जान चली गई और 28 अधिक लोगों के झुलस गए हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 10:59 PM (IST)
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में वज्रपात से 21 लोगों की मौत, 28 अधिक लोगों के झुलसे
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में वज्रपात से 21 लोगों की मौत, 28 अधिक लोगों के झुलसे

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में बारिश और वज्रपात लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं। शनिवार शाम प्रदेश में कुछ स्थानों पर वज्रपात से जुड़े हादसों में करीब 21 लोगों की जान चली गई और 28 अधिक लोगों के झुलस गए हैं। इनमें प्रयागराज में आठ, मीरजापुर के पांच, भदोही के तीन, कौशांबी-जौनपुर के दो-दो और सोनभद्र का एक शामिल हैं। 

मीरजापुर में शाम आकाशीय बिजली की चपेट में पांच लोग आए और सभी की मौत हो गई। इनमें रामपुर रेक्शा निवासी बालनाथ (30), टाड़ निवासी मोनू (12), धोबहा देवघटा निवासी वीरेंद्र कोल (30) तथा ददरा गांव में विजय यादव की पुत्री पूनम (14) व पुत्र पवन (10) शामिल है।

भदोही में भी वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें सेवापुर गांव के सुरेश यादव (40), सुरियावां के डंगहर गांव में राजकरन (50) और सराय क्षत्रशाह गांव में विश्राम ङ्क्षबद की पुत्री सुमन (16) शामिल हैं। जौनपुर के काजीपुर महादेवा निवासी प्रभुराज पटेल (22) व जंघई पुलिस चौकी के गांव नेवादा निवासी रामजीत यादव (45) व सोनभद्र में शनिवार को जाताजुआ गांव के श्रवण कुमार (35) की बिजली गिरने से मौत हो गई।

प्रयागराज के यमुनापार के कोरांव क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। मांडा में 55 साल के एक अधेड़ और हंडिया में भी एक अधेड़ की मौत हो गई। प्रयागराज में 20 लोग झुलस भी गए हैं। इसी तरह कौशांबी में सिराथू व चायल क्षेत्र में दो लोगों की जान चली गई। आठ झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी