UP Weather Forecast: पहाड़ों से आने वाली हवाएं बढ़ाएंगी यूपी में ठंड, तीन-चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

UP Weather Update आज से फिर बदलेगा मौसम। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से पूर्वी हवाओं की जगह उत्तरी पश्चिमी हवाएं लेंगी। दिन में मौसम साफ रहने और धूप से राहत मिलेगी। रविवार को दो दिन बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 08:17 AM (IST)
UP Weather Forecast: पहाड़ों से आने वाली हवाएं बढ़ाएंगी यूपी में ठंड, तीन-चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
UP Weather Update: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से पूर्वी हवाओं की जगह उत्तरी पश्चिमी हवाएं लेंगी।

लखनऊ, जेएनएन। UP Weather Forecast: एक बार फिर कंपकंपाने वाली ठंड के लिए तैयार हो जाएं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से पूर्वी हवाओं की जगह उत्तरी पश्चिमी हवाएं लेंगी। पहाड़ी इलाकों से आने वाली इन हवाओं से मैदानी इलाकों में गलन बढ़ेगी। हालांकि, दिन में मौसम साफ रहने और धूप से राहत मिलेगी। 

रविवार को दो दिन बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। खुली धूप का आनंद लेने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। छुट्टी का दिन होने के कारण पार्कों और बाजारों में भी अच्छी भीड़ दिखाई दी। धूप निकलने के कारण ठंड का भी अहसास कुछ कम रहा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, तापमान अब भी 16 डिग्री के आसपास बना हुआ है। 

10.1 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान: रविवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान भी शनिवार के मुकाबले एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 2.3 डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

सुबह कोहरा, दिन में रहेगी धूप: मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से पूर्वी हवा चल रही थी। नमी लेकर आने वाली इन हवाओं के कारण घना कोहरा पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि सोमवार से हवा का रुख फिर बदलेगा और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं का स्थान पहाड़ी इलाकों से आने वाली उत्तरी पश्चिमी हवाएं लेंगी। इससे दोपहर बाद चलने वाली ठंडी हवा से राजधानी समेत प्रदेश के अन्य शहरों में गलन बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि सुबह कोहरा रहेगा, लेकिन दिन चढऩे के साथ मौसम साफ हो जाएगा। अगले तीन-चार दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी