यूपी 13 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाकर देश में अव्वल, सात लाख से ज्यादा लोगों को आज लगा टीका

13 Crore Vaccination in UP कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अब तक देश में सर्वाधिक 13 करोड़ वैक्सीन उत्तर प्रदेश में लगाई गई है। शुक्रवार को 7.97 लाख वैक्सीन लगाए जाने के साथ ही टीकाकरण का आंकड़ा 13 करोड़ के पार पहुंच गया।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 07:19 AM (IST)
यूपी 13 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाकर देश में अव्वल, सात लाख से ज्यादा लोगों को आज लगा टीका
ब तक देश में सर्वाधिक 13 करोड़ कोरोना वैक्सीन उत्तर प्रदेश में लगाई गई है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अब तक देश में सर्वाधिक 13 करोड़ वैक्सीन उत्तर प्रदेश में लगाई गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को 7.97 लाख वैक्सीन लगाए जाने के साथ ही टीकाकरण का आंकड़ा 13 करोड़ के पार पहुंच गया। यूपी में 18 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 14.74 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। उत्तर प्रदेश में कोविड की रोकथाम के लिए जारी एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और टीकाकरण के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

यूपी में शुक्रवार को टीकाकरण का आंकड़ा 13 करोड़ के पार पहुंच गया। देश में सबसे ज्यादा टीके उत्तर प्रदेश में लगाए गए हैं। कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में यूपी शुरुआत से ही अव्वल चल रहा है। यहां 18 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 14.74 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। वहीं देश में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 9.76 करोड़ टीके और तीसरे नंबर पर 7.63 करोड़ वैक्सीन पश्चिम बंगाल में लगाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण में लगी पूरी टीम को बधाई दी है।

Congratulations Team UP ⁦@myogiadityanath⁩⁦@CMOfficeUP⁩⁦@UPGovtpic.twitter.com/3kj4LrjNkv

— Navneet Sehgal (@navneetsehgal3) October 29, 2021

राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. अजय घई ने बताया कि शुक्रवार को 8.18 लाख लोगों को वैक्सीन लगाए जाने के साथ ही टीकाकरण का आंकड़ा 13 करोड़ के पार पहुंच गया। अब तक प्रदेश में 9.78 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली और 3.21 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। 15 दिसंबर तक 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अभी 4.96 करोड़ लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवाने नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में एक नवंबर से टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी।

यूपी में 18 वर्ष से 44 वर्ष की उम्र के 9.97 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है और अब तक 9.97 करोड़ लोगों ने टीके की पहली या फिर दोनों डोज लगवा ली है। वहीं 45 वर्ष से 60 वर्ष की आयु के 2.89 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है और अब तक सभी ने टीके की पहली डोज लगवा ली है। वहीं 43 लाख ने टीके की दूसरी डोज भी लगवा ली है। यानी 3.32 करोड़ वैक्सीन इस आयु वर्ग के लोगों को लगाई जा चुकी है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1.87 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है और अब तक सभी लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं चार लाख लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है। इस आयु वर्ग के 1.91 करोड़ टीके अब तक लगाए जा चुके हैं। अब तक 6.85 करोड़ पुरुष और 6.13 करोड़ महिलाओं को टीका लगाया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश में कोविड की रोकथाम के लिए जारी एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और टीकाकरण के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 98 है। 40 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है। विगत 24 घंटे में हुई एक लाख 80 हजार 221 सैम्पल की टेस्टिंग में सात जिलों में मात्र आठ नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 12 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 87 हजार 135 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी