भाजपा पर महिला व किसानों के साथ न्याय न करने का आरोप लगाने वाली डॉ. प्रियंवदा रालोद में शामिल

भारतीय जनता पार्टी की किसानों और महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता से आहत होकर राज्य महिला आयोग और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद आज राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 06:04 PM (IST)
भाजपा पर महिला व किसानों के साथ न्याय न करने का आरोप लगाने वाली डॉ. प्रियंवदा रालोद में शामिल
डॉ. प्रियंवदा तोमर ने पार्टी छोड़ने के बाद गुरुवार को दिन में राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा लिया

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी पर किसान तथा महिलाओं के साथ न्याय न करने का गंभीर आरोप लगाकर पार्टी छोड़ने वाली डॉ. प्रियंवदा तोमर ने नया ठिकाना तलाश किया है। राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ. प्रियंवदा तोमर ने पार्टी छोड़ने के बाद गुरुवार को दिन में राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा लिया है।

भारतीय जनता पार्टी की किसानों और महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता से आहत होकर राज्य महिला आयोग और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद आज राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा है। डॉ. प्रियंवदा तोमर ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, उपाधाध्यक्ष जयंत चौधरी और छपरौली से पूर्व विधायक चौधरी नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। उनके पार्टी में शामिल होने पर राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि नारी शक्ति से उत्तर प्रदेश में सार्थक सामाजिक और राजनैतिक परिवर्तन आएगा। इनका परिवार प्रदेश तथा देश के लिए समर्पित  रहा है। उनको, उनके परिवार और उनके समर्थकों को राष्ट्रीय लोकदल में भरपूर सम्मान मिलेगा। डॉ प्रियंवदा को जमीनी स्तर पर कार्य करने की दृष्टि से संगठन में जल्द ही उचित जिम्मेदारी दी जाएगी।

डॉ प्रियंवदा तोमर के रालोद में शामिल होने पर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी और राज्य महिला आयोग की सदस्य पद पर रहते हुए किसानों के प्रति भाजपा का जो अमानवीय और संवेदनहीन चेहरा डॉ. प्रियंवदा ने देखा, उससे आहत होकर उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया। किसानों के हितों के लिए हमेशा तैयार और अग्रणी रहने वाले राष्ट्रीय लोकदल परिवार में उनका बहुत स्वागत है।

इस अवसर पर डॉ. प्रियंवदा तोमर ने कहा कि किसानों और महिलाओं के प्रति संवेदनहीन रवैया रखने वाली भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में आने पर ऐसा लग रहा जैसे अपने घर वापस लौटी हूं। हमको जो स्नेह और आशीर्वाद चौधरी अजित सिंह ने रालोद परिवार के मुखिया के तौर पर दिया है, उससे मैं अभिभूत हूं। मैं सदैव पार्टी के कार्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगी। 

chat bot
आपका साथी