UP Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, मंडलीय बैठकें 28 जनवरी से

UP Panchayat Chunav 1600 संगठनात्मक मंडलों की बैठकों में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता। संपर्क संवाद बढ़ाने पर जोर। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी सजगता व तत्परता के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:06 AM (IST)
UP Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, मंडलीय बैठकें 28 जनवरी से
UP Panchayat Chunav: 1600 संगठनात्मक मंडलों की बैठकों में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। UP Panchayat Chunav: राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के दो दिवसीय प्रवास के बाद भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश के संगठनात्मक सभी 1600 मंडलों में तैयारी बैठकें 28 जनवरी से आरंभ होकर तीन फरवरी तक चलेंगीं।  

रविवार को पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। महामंत्री संगठन सुनील बंसल की उपस्थिति में संपन्न बैठक में सह महामंत्री संगठन भवानी सिंह, कर्मवीर व प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व जिला संयोजक पंचायत चुनाव वर्चुअल सम्मिलित हुए।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी सजगता व तत्परता के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों में भी अच्छे लोग चुनकर आएं इसीलिए पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसको भी प्रत्याशी घोषित करे, उसे पूरे मनोयोग से विजयी बनाने के संकल्प से कार्य करें। 

महामंत्री सुनील बंसल ने अब तक किए गए कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेते हुए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाते हुए आमजन से संपर्क व संवाद बढ़ाएं। पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक के साथ कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, भूपेंद्र चौधरी, ब्रजेश पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, दयाशंकर सिंह, प्रकाश पाल, जेपीएस राठौर, अश्वनी त्यागी, अनूप गुप्ता, प्रियंका रावत, अमरपाल मौर्य, सुब्रत पाठक, सुभाष यादव, शंकर लोधी, संजय राय व बाबूराम निषाद भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी